Kalank Box Office Collection Day 2 : फैंस का दिल जीतने में नाकामयाब नजर आ रही Kalank, ये है अबतक की कमाई

Kalank Box Office Collection Day 2 पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली कलंक दूसरे दिन कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 12:15 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 04:51 PM (IST)
Kalank Box Office Collection Day 2 : फैंस का दिल जीतने में नाकामयाब नजर आ रही Kalank, ये है अबतक की कमाई
Kalank Box Office Collection Day 2 : फैंस का दिल जीतने में नाकामयाब नजर आ रही Kalank, ये है अबतक की कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। Kalank Box Office Collection Day 2 करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म ‘कलंक’ ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। फिल्म 17 अप्रैल को ही रिलीज हुई है और पहले ही दिन इसने 21 करोड़ रुपए कमा लिए। हालांकि फिल्म को लेकर फैंस में जितना एक्साइटमेंट था फिल्म उनकी उम्मीदों पर उतनी खरी नहीं उतर पाई है। वहीं फिल्म क्रिटिक्स ने भी ‘कलंक’ को अच्छे रिव्यू नहीं दिए हैं। इन सबके बावजूद ‘कलंक’ ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है।

लेकिन दूसरे दिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट मानें तो फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 10 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। यानी फिल्म अब तक लगभग 33 करोड़ रुपए ही कमा पाई है। दूसरे ही दिन फिल्म की रफ्तार धीरे होना करण जौहर के लिए चिंता की बात हो सकती है। लेकिन आने वाले दो दिन में फिल्म के अच्छा कलैक्शन करने की उम्मीद की जा रही है।

क्या है फिल्म की कहानी :
अभिषेक वर्मन निर्देशित 'कलंक' 1945 में सेट एक प्रेम कहानी है। फ़िल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। 'कलंक' की कहानी के केंद्र में वरुण और आलिया के किरदारों का प्रेम है।

सोशल मीडिया पर उड़ा रहा फिल्म का मज़ाक :

जहां एक तरफ फिल्म की कमाई धीमी हो गई है तो वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं। करण की 'कलंक' से लोक इतने ख़फा हैं कि वो  इसका जमकर मज़ाक उड़ा रहे हैं। ट्विटर पर #Kalank और #KalankReview के साथ लोग फिल्म के बारे में ट्वीट कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि फिल्म के देखने के बाद वो  'तबाह हो गए'। तो इसमें माधुरी की एक्टिंग का मज़ाक उड़ा रहे हैं। 

#Kalank has a fall on Day 2... A decline was on the cards, but the drop is much higher than expected... Will be interesting to see how it fares on Day 3 [#GoodFriday]... Wed 21.60 cr, Thu 11.45 cr. Total: ₹ 33.05 cr. India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) April 19, 2019

A midweek release [Wed], #Kalank opens well #Overseas... Wed total: $ 740k [₹ 5.14 cr]...

North America: $ 270k

UK: £ 141k

Middle East: $ 115k

Australia: A$ 128k, biggest opener of 2019 — taran adarsh (@taran_adarsh) April 18, 2019

#SanjayDutt made one more "kalank" on his career after doing #Kalank #KalankReview pic.twitter.com/1cDVzdYwdb— Ankit Bhardwaj (@AnkitBh46950509) April 19, 2019

My reaction to @karanjohar after seeing kalank #Kalankreview pic.twitter.com/ylxnxdyYdH— Bart (@Bart68906702) April 19, 2019

#Kalank #KalankReview #Review
Me: Kalank is such a beautiful movie. I am just in love with the story, actors, screenplay, everything.

Also me: kaisa laga mera majak😂😂😂 pic.twitter.com/2BEd7YsWeJ— Rushi Pitale (@Rushienforcer06) April 19, 2019

chat bot
आपका साथी