Kajal Aggarwal Marriage Photos: शादी के लिए सजीं काजल अग्रवाल, फोटो के साथ लिखा- तूफ़ान से पहले की शांति

Kajal Aggarwal Marriage Photos काजल अपनी मां सुमन अग्रवाल के साथ घर से होटल जाने के लिए निकलीं। सुमन अग्रवाल कन्फैक्शनर हैं। साथ ही काजल का बिज़नेस भी सम्भालती हैं। काजल और उनकी मां ने फोटोग्राफरों की गुज़ारिश पर कुछ देर रुककर फोटो खिंचवाये।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 03:36 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:39 AM (IST)
Kajal Aggarwal Marriage Photos: शादी के लिए सजीं काजल अग्रवाल, फोटो के साथ लिखा- तूफ़ान से पहले की शांति
काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया में तस्वीर पोस्ट की। (Photo- Instagram)

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की ज़िंदगी का बड़ा दिन आ ही गया, जब वो जीवन के इस नये ख़ूबसूरत अध्याय की शुरुआत करेंगी। काजल आज (30 अक्टूबर) को अपने मंगेतर गौतम किचलू के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। काजल की शादी मुंबई के आइकॉनिक होटल ताज में हो रही है। 

काजल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो शादी के लिए सजी हुई दिख रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में काजल मेकअप और हेयरस्टाइल के साथ नज़र आ रही हैं। इस फोटो के साथ काजल ने लिखा- तूफ़ान से पहले की शांति। 

 

View this post on Instagram

Calm before the storm 🤍#kajgautkitched

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on Oct 30, 2020 at 2:59am PDT

इससे पहले अपनी मां सुमन अग्रवाल के साथ घर से होटल जाने के लिए निकलीं। सुमन अग्रवाल कन्फैक्शनर हैं। साथ ही काजल का बिज़नेस भी सम्भालती हैं। काजल और उनकी मां ने फोटोग्राफरों की गुज़ारिश पर कुछ देर रुककर फोटो खिंचवाये। फोटोग्राफर्स ने बधाई दी तो दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया और शुक्रिया बोला।

फोटोग्राफरों का अभिवादन करतीं काजल। फोटो- योगेन शाह

35 साल की काजल का जन्म मुंबई में ही हुआ था। उनके पिता विनय अग्रवाल कपड़ा व्यावसायी है। काजल की छोटी बहन निशा अग्रवाल तमिल, तेलुगु और मलयालम फ़िल्मों में काम करती हैं। निशा की शादी करण वालेचा से हुई है, जो गोल्ड जिम्स एशिया के प्रबंध निदेशक हैं। काजल की पढ़ाई-लिखाई मुंबई के ही सेंट एन्स हाई स्कूल और जय हिंद कॉलेज में हुई है। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन मास मीडिया में केसीसी यानी कृष्णचंद चेलाराम कॉलेज से किया था।

फोटोग्राफरों का अभिवादन करतीं काजलऔर उनकी मां। फोटो- योगेन शाह

काजल ने 2004 में क्यूं हो गया ना से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन की छोटी बहन का किरदार निभाया था। इस फ़िल्म में विवेक ओबेरॉय लीड रोल में थे, जबकि अमिताभ बच्चन ने भी एक ख़ास भूमिका निभाया थी। इसके बाद काजल दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम करने चली गयीं और वहां कई बड़ी हिट फ़िल्मों का हिस्सा बनीं।

शादी के कपड़ों के साथ कर्मचारी। फोटो- योगेन शाह

काजल ने 2007 में तेलुगु फ़िल्म इंडस्ट्री में लक्ष्मी कल्याणम से डेब्यू किया था। 2008 में उन्होंने तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री में पेरारासू से करियर शुरू किया। बॉलीवुड में काजल की वापसी 2011 की फ़िल्म सिंघम से हुई, जिसमें वो अजय देवगन के अपोज़िट कास्ट की गयीं। यह तमिल सिंघम का रीमेक थी, जिसमें अनुष्का शेट्टी ने फीमेल लीड रोल निभाया था।

 

गौतम के साथ काजल। फोटो- इंस्टाग्राम

काजल ने 6 अक्टूबर को उद्यमी गौतम किचलू के साथ अपनी शादी का एलान किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि शादी के बाद भी वो फ़िल्मों में काम करना जारी रखेंगी। 

यह भी पढ़ें: जानें कौन हैं गौतम किचलू, जिनसे काजल अग्रवाल आज कर रही हैं शादी, देखें तस्वीरें

chat bot
आपका साथी