'कबीर सिंह' बनी गूगल इंडिया की 2019 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्म, 'सुपर 30' पांचवे और 'वॉर' आठवें पर
Kabir Singh is most searched film of 2019 फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस की सफलता पर दौड़ लगाने के पहले खराब समीक्षाओं और कई विवादों को भी दरकिनार किया।
नई दिल्ली, जेएनएनl Google India के अनुसार शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 2019 की सबसे अधिक गूगल की गई फिल्म हैं। टॉप फाइव फिल्मों में एवेंजर्स: एंडगेम, जोकर और कैप्टन मार्वल जैसे हॉलीवुड की फिल्मों का वर्चस्व था। शाहिद कपूर की कबीर सिंह 2019 की सबसे अधिक गूगल्ड की गई फिल्म थी, जिसे Google इंडिया ने अपने वर्ष के अंत के रिव्यु फीचर के तौर पर जारी किया है। बॉलीवुड की हिट फिल्म कबीर सिंह के बाद मार्वल सुपरहीरो फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का नंबर था।
फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस की सफलता पर दौड़ लगाने के पहले खराब समीक्षाओं और कई विवादों को भी दरकिनार किया। इस फिल्म ने दुनिया भर में 380 करोड़ रुपये कमाए। इस बीच अवेंजर एंडगेम भारत और दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी हैl इस फिल्म ने भारत में 450 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है और दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ 2.798 बिलियन डालर की कमाई की है। साल की टॉप फाइव खोजी गई फिल्मों में से तीन हॉलीवुड की फिल्म्स हैं।
View this post on Instagram A post shared by THE INDIA MAHAZINES (@theindiamagazines) on Dec 11, 2019 at 7:36am PST
कबीर सिंह और अवेंजर एंडगेम के बाद जोकर, कैप्टन मार्वल और सुपर 30 हैं। जोकर ने कैप्टन मार्वल के समान ही दुनिया भर में एक बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की। सुपर 30 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के साथ ऋतिक रोशन का लोहा एक बार फिर माना। उन्होंने इसके बाद एक्शन फिल्म वॉर शुरू किया, जिसे Google इंडिया की सूची में आठवां स्थान हासिल मिला।
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on Oct 16, 2019 at 10:08am PDT
छठे नंबर पर अक्षय कुमार की मिशन मंगल थींl सातवें नंबर पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ऑस्कर में नामित हुई फिल्म गली बॉय हैं। अक्षय की एक और फिल्म हाउसफुल 4 ने नौवां स्थान हासिल किया। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक दसवें नंबर पर थीं। सामान्य प्रश्नों में लोकसभा चुनाव, चंद्रयान 2 और अनुच्छेद 370 पर प्रभुत्व था।