अपने इस दोस्त के साथ भाई अर्जुन कपूर से मिलने पहुंची जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें

हाल के दिनों में ऐसा कई बार हुआ है कि जाह्नवी अर्जुन कपूर के घर उनसे मिलने के लिए पहुंची हैं..

By Hirendra JEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 09:13 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 08:06 AM (IST)
अपने इस दोस्त के साथ भाई अर्जुन कपूर से मिलने पहुंची जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें
अपने इस दोस्त के साथ भाई अर्जुन कपूर से मिलने पहुंची जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें

मुंबई। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का अपना स्टाइल और टशन है। वो जहां होती हैं ख़बरों में रहती हैं। लेटेस्ट अपडेट यह है कि सोमवार को जाह्नवी कपूर अपने एक दोस्त के साथ भाई अर्जुन कपूर के घर उनसे मिलने के लिए पहुंची।

बता दें कि हाल ही में इटली से जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें आई थीं जब वो मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई पार्टी में शामिल होने पहुंची थीं। वहां से आई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाइरल होती रहीं और सबने उनके लुक की तारीफ़ की। श्रीदेवी के निधन के बाद से जाह्नवी को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। इसलिए भी उनकी एक तस्वीर आती है और हर तरफ छा जाती है। सोमवार शाम वो कुछ इस अंदाज़ में भाई अर्जुन कपूर के घर के बाहर स्पॉट की गयीं।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की पार्टी में अपने लुक से जाह्नवी कपूर ने जीता सबका दिल, देखें तस्वीरें

जाह्नवी कपूर के बारे में आप जानते ही हैं कि वो अपनी पहली फ़िल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में जोरदार तरीके से एंट्री कर चुकी हैं और अब वो करण जौहर के ड्रीम प्रोजेक्ट 'तख़्त' के लिए चर्चा में रहती हैं। इन खुशियों की चमक उनके चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती है। बहरहाल, जाह्नवी कपूर इस मौके पर अकेली नहीं थीं उनके साथ उनका एक ख़ास दोस्त भी था।

अब यह दोस्त कौन है इसकी सूचना हमें नहीं मिली है लेकिन, तस्वीरें देखकर यह समझा जा सकता है कि जाह्नवी और उसके बीच काफी अच्छी दोस्ती है!

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा फीस लेने के मामले में भी बिग बॉस हैं सलमान ख़ान, टॉप 10 की लिस्ट से हीरोइन गायब

हाल के दिनों में ऐसा कई बार हुआ है कि जाह्नवी अर्जुन कपूर के घर उनसे मिलने के लिए पहुंची हैं। कई बार पिता बोनी कपूर और छोटी बहन ख़ुशी भी उनके साथ मौजूद होती हैं। बता दें कि अर्जुन और उनकी बहन अंशुला जो बोनी की पहली पत्नी की संतान हैं वे श्री देवी के निधन के बाद से लगातार जाह्नवी और खुशी के साथ खड़े नज़र आये हैं। 

chat bot
आपका साथी