Janhvi Kpoor ने 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन के किरदार को लेकर किया दावा, कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। जान्हवी कूपर ने हाल ही न्यूज एजेंसी पीटीआई को इंटव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने फिल्म में समलैंगिक का किरदार निभा रहे को- स्टार कार्तिक आर्यन के किरदार की काफी सराहना की है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:37 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:37 PM (IST)
Janhvi Kpoor ने 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन के किरदार को लेकर किया दावा, कही ये बात
Karthik Aryan and Janhvi Kapoor. photo source @instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म सह कलाकार कार्तिक की जमकर तारीफ की है।

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार जान्हवी कपूर ने हाल ही न्यूज एजेंसी पीटीआई को इंटव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने फिल्म में समलैंगिक का किरदार निभा रहे को- स्टार कार्तिक आर्यन के किरदार की काफी सराहना की है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में समलैंगिक को सामान्य बनाने पर जोर दिया गया है, क्योंकि इसे आज भी समाज में एक कलंक समझा जाता है। मुझे लगता है कि फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से ज्यादातर एक्टर इस किरदार की वजह से दूर हो जाते क्योंकि ये समलैंगिक के बारें में है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

बता दें ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘दोस्ताना’ का सीक्वल है। उस वक्त इस फिल्म का कुछ आलोचकों के द्वारा काफी विरोध भी किया गया था। लेकिन फिल्म 'दोस्ताना 2' के निर्माताओं द्वारा आश्वासन दिया गया कि फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं होगा, जिसपर लोगों को आपत्ति हो। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन के अलावा लक्ष्य लवानिया, आशा भट्ट, अभिषेक बैनर्जी भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

इस फिल्म को जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। वहीं इस वक्त जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘रूही’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आज उन्होंने दिल्ली के कनॉट प्लेस पर स्पॉट किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘रूही’ के प्रमोशन के लिए वरुण शर्मा के साथ दिल्ली आईं थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हाल ही में जान्हवी कपूर ने फिल्म ‘गुडलक जेरी’ की शूटिंग पंजाब में की थी। इस फिल्म में उनके साथ दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएगे। फिल्म ‘गुडलक जेरी’ का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी