'द बिग पिक्चर' में जाह्नवी कपूर की जीभ का ये खास टैलेंट देख रणवीर सिंह भी हुए हैरान, दिया ऐसा रिएक्शन

इस बार द बिग पिक्चर के वीकेंड धमाका एपिसोड में बॉलीवुड की दो मशहूर अभिनेत्रियां सारा अली खान और जाह्नवी कपूर पहुंचीं। यहां शो में पहुंचकर रणवीर सिंह ने इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ द बिग पिक्चर का गेम खेला।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:06 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:06 AM (IST)
'द बिग पिक्चर' में जाह्नवी कपूर की जीभ का ये खास टैलेंट देख रणवीर सिंह भी हुए हैरान, दिया ऐसा रिएक्शन
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, सारा अली खान और जाह्नवी कपूर- तस्वीर : Instagram: colorstv

नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने क्विज शो द बिग पिक्चर की वजह से चर्चा में हैं। अन्य शो की तरह उनके भी इस शो में आम कंटेस्टेंट्स के अलावा बॉलीवुड सितारे भी हिस्सा लेते रहते हैं। इस बार द बिग पिक्चर के वीकेंड धमाका एपिसोड में बॉलीवुड की दो मशहूर अभिनेत्रियां सारा अली खान और जाह्नवी कपूर पहुंचीं। यहां शो में पहुंचकर रणवीर सिंह ने इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ द बिग पिक्चर का गेम खेला।

इस दौरान सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने अपना खान टैलेंट भी दिखाया है। दरअसल कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर द बिग पिक्चर से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में रणवीर सिंह सारा अली खान और जाह्नवी कपूर के साथ गेम खलते और काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो प्रोमो में जाह्नवी कपूर ने अपना खास टैलेंट भी दिखाया है।

वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह सारा अली खान और जाह्नवी कपूर को गेम खिलवाते हुए कहते हैं कि क्या आप दोनों मेरा गेम खेलने के लिए रेडी है। इसके बाद रणवीर सिंह दोनों अभिनेत्रियों को खास चैलेंज देते हैं। इसमें वह सारा अली खान और जाह्नवी कपूर को टंग ट्विस्टर चैलेंज देते हैं। इस चैलेंज में दोनों अभिनेत्रियों को अपनी जीभ टेढ़ी कर एक लाइन बोलनी होती हैं।

हालांकि थोड़ी मुश्किल के बाद सारा अली खान और जाह्नवी कपूर वह लाइन को बोलने में कामयाब हो जाती हैं। वहीं इसके बाद जाह्नवी कपूर रणवीर सिंह से कहती हैं कि यह थोड़ी टंग क्विस्ट के साथ बोला जाता है। इसका मेरे पास खास टैलेंट है। इसके बाद जाह्नवी कपूर अपना खास टैलेंट दिखाते हुए अपनी पूरी जीभ हो घुमा तेजी है। अभिनेत्री को ऐसा करता देख रणवीर सिंह हैरान भरी नजरों से उन्हें देखते हैं।

सोशल मीडिया पर द बिग पिक्चर से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह के अलावा सारा अली खान और जाह्नवी कपूर के फैंस वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें रणवीर सिंह ने द बिग पिक्चर के माध्यम से अपना टीवी डेब्यू किया है। उनका यह काफी अलग तरह का क्विज शो है।  

chat bot
आपका साथी