Janhvi Kapoor Photos: जाह्नवी कपूर ने शेयर की अपनी ये तस्वीर, कुछ घंटों में ही मिले 5 लाख से ज्यादा लाइक

Janhvi Kapoor Instagram Photos जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो तस्वीर शेयर की है जिसे लाखों लोग लाइक कर चुके हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 03:04 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 07:53 PM (IST)
Janhvi Kapoor Photos: जाह्नवी कपूर ने शेयर की अपनी ये तस्वीर, कुछ घंटों में ही मिले 5 लाख से ज्यादा लाइक
Janhvi Kapoor Photos: जाह्नवी कपूर ने शेयर की अपनी ये तस्वीर, कुछ घंटों में ही मिले 5 लाख से ज्यादा लाइक

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और उनकी फैमिली इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर खबरों में थीं। दरअसल कपूर फैमिली हाउस हेल्पर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 14 दिन तक आइसोलेशन में रही और उनके हाउस हेल्पर समेत सभी लोगों के कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। इसी बीच, जाह्नवी कपूर ने खुद की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

जाह्नवी ने अपने क्लोजअप एंगल से तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर कैमरे की तरफ देख रही हैं और लग रहा है कि उन्होंने कोई ऑफ शॉल्डर आउटफिट पहन रखा है। फोटो में न्यूड मेकअप के साथ जाह्नवी काफी खुबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर को शेयर किए अभी कुछ घंटे ही हुए हैं और अभी उन्हें 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लोग कमेंट कर इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

पहले हाउस हेल्पर स्टाफ मेंबर के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद ही सुरक्षा की दृष्टि से बोनी कपूर, खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर और उनका पूरा परिवार होम क्वारनटीन हो गया था। अब करीब 2 हफ्ते पूरे होने के बाद बोनी कपूर ने एक ट्वीट के जरिए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। बोनू कपूर ने बताया कि उनके हाउस हेल्प मेंबर समेत सभी की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

वहीं, एक्टिंग के अलावा जाह्नवी अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। हालांकि, जाह्नवी कपूर सबसे पहले अपनी खूबसूरती के चलते लाइम लाइट में आई थीं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फैमिली से जुड़े लोगों के साथ और अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। 

chat bot
आपका साथी