श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने सीक्वेंस बिकिनी पहन लगाई समंदर के खारे पानी में आग, ताबड़तोड़ वायरल हुआ Video

जाह्नवी कपूर एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं दोस्तों संग पार्टी टाइम की तस्वीरें और वीडियो शेयर करने में भी जाह्नवी कभी पीछे नहीं हटतीं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 02:19 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 02:19 PM (IST)
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने सीक्वेंस बिकिनी पहन लगाई समंदर के खारे पानी में आग, ताबड़तोड़ वायरल हुआ Video
Photo Credit : Janhvi Kapoor Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद जाह्नवी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं कई की शूटिंग में बिजी हैं। जाह्नवी कपूर एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं दोस्तों संग पार्टी टाइम की तस्वीरें और वीडियो शेयर करने में भी जाह्नवी कभी पीछे नहीं हटतीं। हाल ही में जहां जाह्नवी की दोस्त संग पार्टी की तसवीरें और वीडियो जमकर वायरल हुईं थीं। वहीं अब उनका एक बिकिनी वीडयो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। यहां देखें वीडियो...

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो महज कुछ सेकेंड का है। इस वीडियो में जाह्नवी ब्लू कलर की बिकिनी पहन समंदर के पानी में खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं जाह्नवी अपने बालों से पानी को उछालती दिख रही हैं। इस दौरान जाह्नवी का अंदाज देखने लायक है। जाह्नवी ने अपनी तस्वीर शेयर कर ​लिखा— 'मानसिक रूप से यहाँ...'। इस तस्वीर को फैंस काफी लाइक कर रहे है। इस पर कमेंट कर फैंस हार्ट, फायर और लव इमोजी शेयर कर रहे हैं। महज कुछ ही वक्त में इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

आपको बता दें कि हाल में जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक पार्टी की तस्वीरें साझा कीं थीं। इस पार्टी में उनकी छोटी बहन ख़ुशी कपूर ने भी शिरकत की थी। शनिवार को, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की जिससे लोग ये अंदाजा लगाने लगे कि कहीं जाह्नवी कपूर फिर से एक्स रयूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अक्षत राजन को डेट तो नहीं करने लगीं। इस वीडियो में जह्नावी और अक्षत काफी कोजी कोजी पोज दे रहे हैं। इस दौरान जाह्नवी ने सफेद कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है। वहीं खुशी भी ब्लैक शर्ट में काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने एक काले रंग की शर्ट और पैंट को एक ग्रे ओवरसाइज़्ड ब्लेज़र के साथ पेयर किया था। वीडियो में जाह्नवी को अक्षत बड़े प्यार से हग करके किस कर रहे हैं। इस दौरान दोनों से काफी रोमांटिक पोज दिए। बाद में खुशी ने भी उन्हें ज्वाइन किया।

chat bot
आपका साथी