हाथ में सैंडल लेकर जान्हवी कपूर ने की पागलपंती, भाई अर्जुन कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जान्हवी अक्सर अपने मज़ेदार वीडियोज़ इंस्टा पर शेयर कर फैंस को एंटरटेन कर रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:05 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:16 AM (IST)
हाथ में सैंडल लेकर जान्हवी कपूर ने की पागलपंती, भाई अर्जुन कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट
Photo credit - Janhi kapoor Instagram Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जान्हवी अक्सर अपने मज़ेदार वीडियोज़ इंस्टा पर शेयर कर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसमें वो एकदम पागलों की तरह अपने दोस्तों के साथ डांस करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो में जान्हवी और उनके दोस्त एक गार्डन एरिया में नज़र आ रहे हैं। इस दौरान एक अंग्रेजी गाने पर सभी पागलपंती वाला डांस कर रहे हैं, खुद जान्हवी भी दोस्तों के साथ अजीबो-गरीब हरकतें कर रही हैं जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस डांस वीडियो में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की बैकलेस हॉट ड्रेस कैरी हुई है जिसमें वो काफी कूल लग रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'अक्स गैंग वापस आ गई है'।

जान्हवी के इस वीडियो पर उनके चाचा संजय कपूर, चाची महीप कपूर, नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता और सौतेले भाई अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। जान्हवी की वीडियो पर कमेंट करते हुए अर्जुन ने लिखा, ‘इस बारे में डिस्कस करने के लिए अगल से एक पूरे डिनर की ज़रूरत है’। वहीं फैंस एक्ट्रेस के वीडियो को बहुत फनी बता रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जान्हवी कपूर के इंस्टा पोस्ट आए दिन वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ हॉट फोटोज़ वायरल हुई थीं जिनमें वो अपने एक दोस्त के साथ समंदर किनारे मस्ती करती दिख रही थीं।

जान्हवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस साल 2020 में पंकज त्रिपठी के साथ 'गुजंन सक्सैना' में नज़र आई थीं उसके बाद एक्ट्रेस की फिल्म 'रूही' नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। अब एक्ट्रेस करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में नज़र आने वाली हैं। 'दोस्ताना 2' रिलीज़ होने से पहले ही काफी चर्चा में है, क्योंकि इस फिल्म में जान्हवी के साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में नज़र आने वाले थे लेकिन अब उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है और फिलहाल किसी नए नाम का एलान भी नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी