Janhvi Kapoor ने शूटिंग के बीच अक्सा गैंग मैंबर के साथ यूं की मस्ती, देखें मजेदार वीडियो

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी एक्टिविटी और पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। इस वीडियो को अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा. स्टोरी पर शेयर किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:59 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:59 PM (IST)
Janhvi Kapoor ने शूटिंग के बीच अक्सा गैंग मैंबर के साथ यूं की मस्ती, देखें मजेदार वीडियो
Janhvi Kapoor had fun with Aksa gang member in shooting.

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी एक्टिविटी और पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। इस वीडियो को अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा. स्टोरी पर शेयर किया है।

वीडियो में अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपने अक्सा गैंग मैंबर के साथ मेकअप चेयर के आगे खड़े होकर डांस के फनी स्टेप्स करते हुए हंस रही हैं। उनका ये वीडियो वैनिटी वैन का मालूम होता है, वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘शूट पर ये क्या-क्या चल रहा है।’

साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टा. स्टोरी पर एक ग्रुप फोटो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपने अक्सा गैंग की टीम के साथ मिरर के सामने खड़े होकर तस्वीरें लेती दिख रही हैं। फोटो में एक शख्स पानी वाला नारियल अभिनेत्री की ओर दिखा रहा है। इस फोटो के बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन और गोविंद की फिल्म ‘छोटे मिया बड़े मिया’ का सॉन्ग ‘किसी डिस्को में जाएं’ भी सुनाई दे रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by J A N H V I I K R (@janhviikr)

हाल ही में उन्होंने अपने अक्सा गैंग की एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ एक मैशअप सॉन्ग पर फनी डांस करती दिख रही हैं। जिसे देखकर अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर जान्हवी ने कैप्शन लिखा, ‘लो बजट के साथ अक्सा गैंग की वापसी, नो लोकेशन, नो प्रॉप्स लेकिन अक्स गैंग अभी भी धमाल मचा रहा है।’

 

बात अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है।

chat bot
आपका साथी