मिस्ट्री ब्वॉय संग पूल में कोजी होती दिखीं जाह्नवी कपूर, मोनोकिनी में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस सीजलिंग अवतार

हाल ही में जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के 58वां जन्मदिन पर उन्हें याद किया। इस मौके पर जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट मां के साथ की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो अपनी मां के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 04:31 PM (IST)
मिस्ट्री ब्वॉय संग पूल में कोजी होती दिखीं जाह्नवी कपूर, मोनोकिनी में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस सीजलिंग अवतार
Photo Credit : Janhvi Kapoor, Orry Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने थोड़े वक्त में ही अपनी एक अलग पहचान बनाकर खुद को बड़ी स्टार्स की लिस्ट में शामिल किया है। जाह्नवी एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं बीते दिनों भाई अर्जुन कपूर के साथ जाह्नवी का फोटाशूट काफी चर्चा में रहा है। इसके अलावा वह अक्सर अपनी फोटोज़ और वीडियोज फैंस के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच जाह्नवी की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। इन तस्वीरों में वह एक मिस्ट्री ब्वॉय संग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। यहां देखें पोस्ट...

 

View this post on Instagram

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

 

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की वायरल हो रहीं तस्वीरें और वीडियो उनके फ्रैंड Orry ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी अपने दोस्त Orry के पीठ पर चढ़कर पानी में मस्ती कर रही हैं। वहीं दोनों कैमरे के सामने देखकर पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जाह्नवी ब्लू करल की मोनोकोनी में काफी सीजलिंग नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर न सिर्फ फेंस बल्कि खुशी कपूर सहित कई सलेब्स ने कमेंट्स किए हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

आपको बता दें हाल ही में जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के 58वां जन्मदिन पर उन्हें याद किया। इस मौके पर जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट मां के साथ की एक तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर जाह्नवी के बचपन की हैं। जिसमें वो अपनी मां के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मम्मा। मैं आपको बहुत मिस करती हूं। सबकुछ आपके लिए ही है, हमेशा, हर दिन। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'

chat bot
आपका साथी