Shahid Kapoor House Party: जाह्नवी कपूर ने बनाया खाना, ईशान खट्टर भी थे मौजूद

Shahid Kapoor House Party जाह्नवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ शाहिद कपूर के घर पर लंच किया और खास बात ये थी कि यहां खाना जाह्नवी ने बनाया था।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 09:48 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 09:49 AM (IST)
Shahid Kapoor House Party: जाह्नवी कपूर ने बनाया खाना, ईशान खट्टर भी थे मौजूद
Shahid Kapoor House Party: जाह्नवी कपूर ने बनाया खाना, ईशान खट्टर भी थे मौजूद

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर्स जाह्नवी कपूर का फैशन और फिल्म तो आपने देख लिया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं जाह्नवी कपूर खाना भी अच्छा बनाती हैं। खास बात ये है कि इस बार जाह्नवी ने टेस्टी खाना ही नहीं बनाया बल्कि यह खाना बनाया गया है ईशान खट्टर, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत के लिए। इस बात की जानकारी मीरा राजपूत ने दी है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज भी शेयर की है।

दरअसल, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के साथ संडे ब्रंच किया। वैसे तो जाह्नवी और ईशान कई बार क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए हैं और उन दोनों के बीच रिलेशन को लेकर कई खबरें आती रहती हैं। हालांकि, दोनों ने पब्लिक में इस बात को स्वीकार नहीं किया है। अब बात करते हैं जाह्नवी की कुकिंग की... जिन्होंने शाहिद के घर पर सभी के लिए बिरयानी बनाई।

मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें खूब सारा खाना दिख रहा है। इस स्टोरी के कैप्शन में मीरा ने बिरायानी की तरह इशारा करते हुए लिखा है- 'जाह्नवी द्वारा बनाई गई रेड राइस वेज बिरयानी की सराहना करें। वहीं इन तस्वीरों में ईशान, शाहिद, जाह्नवी को भी टैग किया गया है। इससे पहले जाह्नवी और शाहिद जोया अख्तर की पार्टी में दिखाई दिए थे।

अगर बात करें जाह्नवी और ईशान की तो दोनों अच्छे दोस्त हैं और कई मौकों पर एक साथ देखे जाते हैं। दोनों ने फिल्म धड़क में एक साथ काम किया था और यह जाह्नवी की पहली फिल्म थी। अब जाह्नवी धड़क के बाद द कारगिल गर्ल और रुही अफजा की तैयारी में जुटी हैं और अब जाह्नवी अपने पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन में ही काम करने वाली हैं और जल्द ही पिता के प्रोडक्शन बैनर के तले एक्टिंग करती नजर आएंगी।

chat bot
आपका साथी