मुकेश अंबानी की पार्टी में अपने लुक से जाह्नवी कपूर ने जीता सबका दिल, देखें तस्वीरें
जाह्नवी का अपना एक अलग स्टाइल है और सोशल मीडिया पर भी उनकी एक ज़बरदस्त की फैन फॉलोविंग है।
मुंबई। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का अपना टशन और स्टाइल है। वो जहां होती हैं ख़बरों में रहती हैं। जाह्नवी की लेटेस्ट तस्वीरें इटली से आई हैं जिनमें एक बार फिर वो अपने लुक से सबका दिल जीत रही हैं।
दरअसल ये तस्वीरें हैं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई पार्टी की। ये जश्न इटली में मनाया जा रहा है। ऐसे में इटली के लेक कोमो में कई बॉलिवुड सितारे भी पहुंचे। जाह्नवी कपूर भी इस मौके पर पूरे अलग रंग में दिखीं। इस ब्लैक गाउन में जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
यह भी पढ़ें: इस आलीशान से घर में रहते हैं रितिक रोशन, तस्वीरें देख आप कहेंगे- Wow
इस पार्टी में अनिल कपूर, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी मौजूद हैं लेकिन, सबसे ज़्यादा ध्यान जाह्नवी कपूर पर है। जाह्नवी कपूर यहां भी अपने लुक से सुर्ख़ियों में बनी हुई है और उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही हैं!
यह भी देखें: नील नितिन मुकेश बने पापा
जाह्नवी कपूर के बारे में आप जानते ही हैं कि वो अपनी पहली फ़िल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में जोरदार तरीके से एंट्री कर चुकी हैं और अब वो करण जौहर के ड्रीम प्रोजेक्ट 'तख़्त' के लिए चर्चा में रहती हैं। इन खुशियों की चमक उनके चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: 75 साल की हुईं तनुजा, मिला था कभी टॉम ब्वॉय का खिताब, जानिये विस्तार से
बहरहाल, जाह्नवी का अपना एक अलग स्टाइल है और सोशल मीडिया पर भी उनकी एक ज़बरदस्त की फैन फॉलोविंग है।