जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर की फनी सेल्फी, फैंस ने कमेंट कर कही ये बात

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटोज वीडियो शेयर कर मूवी से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनकी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:40 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:40 PM (IST)
जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर की फनी सेल्फी, फैंस ने कमेंट कर कही ये बात
Jacqueline Fernandez shared a funny selfie. photo source @jacquelinef143 instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटोज वीडियो शेयर कर मूवी से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनकी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो बेहद फनी फेस बनाती हुई दिख रही हैं।

अपनी इन फनी तस्वीरों को जैकलीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पहली तस्वीर में जैकलीन फनी फेस बनाती दिख रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वो मुस्कुराते हुए सेल्फ लेती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फोटोज को अब तक साढ़े 6 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने खास कैप्शन भी लिखा है। वहीं एक यूजर ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, ‘आंख का ऑपरेशन हुआ है दोस्तों इसे मत देखो।’

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया की उनके फाउंडेशन ने मुंबई स्थित उदयन शालिनी संगठन एक एनजीओ से के साथ मिलकर 40 लड़कियों के जीवन को बदलने का सकंल्प लिया है। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘मैं उदयन शालिनी संगठन का हिस्सा बनने के लिए विन्रम महसूस कर रही हूं।’

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी के द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सर्कस’ में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो फिल्म ‘अटैक’ में अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ दिखाई देगें।’

इसके अलावा वो अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘राम सेतु’ में अमह किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल निभा रहे है। इस पौराणिक फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस के अलावा अभिनेत्री नुसरत भरुचा भी अहम किरदार निभा रही हैं। हाल में उन्हें अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘भूत पुलिस’ में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामी गौतम के साथ नजर आईं थीं।

chat bot
आपका साथी