40 लड़कियों के जीवन को बदलेंगी Jacqueline Fernandez, एनजीओ से मिलाया हाथ
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट में लिखा मैं मुंबई स्थित उदयन शालिनी संगठन का हिस्सा बनने के लिए विन्रम महसूस कर रही हूं। उन्होंने कई युवा लड़कियों के जीवन को बदलने का संकल्प लिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपनी गुड लुकिंग और स्टाइलिश अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। साथ ही वो अपने फाउंडेशन द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों के चलते फैंस के बीच सुर्खियों में रहतीहैं। अब उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।
इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने बताया कि उनका योलो फाउंडेशन और मुंबई स्थित एक एनजीओ के साथ मिलकर 40 लड़कियों के जीवन को बदलने का संकल्प लिया है। अभिनेत्री ने अपने इस संकल्प के बारें में जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा, 'मैं मुंबई स्थित उदयन शालिनी संगठन का हिस्सा बनने के लिए विन्रम महसूस कर रही हूं। उन्होंने कई युवा लड़कियों के जीवन को बदलने का संकल्प लिया है'।
View this post on Instagram A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)
उन्होंने आगे कहा, 'रविवार 24 अक्टूबर को 40 नई शालिनियों को शामिल कर अपने नए अध्याय की शुरुआत करेंगी और स्वतंत्र महिला बनने की अपनी यात्रा को शुरू करेंगी। मैं इन युवा लड़कियों की तरह उत्साहित हूं और मुझे अपना समर्थन देकर और उनके जीवन का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही हैं'।
वहीं हाल ही में उन्होंने गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत अभिनाय के 4 साल पूरे होने की खुशी जाहिर करते हुए मुंबई स्थित समुंद्र किनारे सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी के द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सर्कस’ में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो फिल्म ‘अटैक’ में अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ दिखाई देगें।
साथ ही अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘राम सेतु’ में अमह किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल निभा रहे है। इस पौराणिक फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस के अलावा अभिनेत्री नुसरत भरुचा भी अहम किरदार निभा रही हैं। हाल में उन्हें अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘भूत पुलिस’ में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामी गौतम के साथ नजर आईं थीं।