Jackie Shroff ने अनिल कपूर को दी थप्पड़ मारने की धमकी, अनिल कपूर ने दिया फनी रिएक्शन

एक्टर अनिल कपूर अपने मजाकिया अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो अपने स्क्रीन के भाई यानी जैकी श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 01:38 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 01:38 PM (IST)
Jackie Shroff ने अनिल कपूर को दी थप्पड़ मारने की धमकी, अनिल कपूर ने दिया फनी रिएक्शन
Jackie Shroff threatens to slap Anil Kapoor. photo source @instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपने मजाकिया अंदाज के चलते काफी चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो अपने स्क्रीन के भाई यानी जैकी श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं।

अनिल कपूर ने अपने ऑफिशिलय इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर कर फनी कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा ‘@बिंदासबिडू मुझसे कहते हैं कि मैं फिर से 16-17 थप्पड़ मारूंग जैसे की मैंने परिंदा में मारे थे, अगर नहीं बतया कि हमारी फिल्म कब शुरु होगी!!!’ वहीं दूसरी तस्वीर शेयर कर उन्होंने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं बिंदास बिडू से कहता हूं कि बहुत जल्द.... स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है!!!’

बता दें जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की जोड़ी ने 12 फिल्मों में साथ काम किया है। उन्होंने ‘राम लखन’, ‘कभी ना कभी’, ‘त्रिमूर्ति’, ‘1942 ए लव स्टोरी’, ‘रूप की रानी चोरो का राजा’, ‘परिंदा’, ‘काला बाजार’, ‘कर्म’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इस जोड़ को आखिरी बार साल 2001 में आई फिल्म ‘लज्जा’ में देखा गया था। इस में फिल्म जैकी और अनिल के अलावा अजय देवगन, अभिनेत्री रेखा, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोईराला ने भी अहम किरदार निभाए हैं।

अगर बात अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वो कियारा आडवाणी वरुण धवन, नीतू सिंह के साथ नजर आएगे। इसके अलावा अभिनेता फिल्म ‘एनीमल’ में रणबीर कपूर और बॉली देओल के साथ नजर आएगे। उन्हें आखिरी बार कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ में देखा गया था। इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया था।

वहीं अगर जैकी श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ में उनके बॉस की भूमिका में नजर आएगे।

chat bot
आपका साथी