Ishaan Khatter ने माँ का फनी वीडियो किया शेयर, माँ नीलिमा अज़ीम ने कहा ‘कौन हो तुम’

बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों अपने परिवार के लोगों के साथ वक्त बीता रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ईशान खट्टर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें उनकी माँ नीलिमा अजीम डांट लगाती हुई नजर आ रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:49 AM (IST)
Ishaan Khatter ने माँ का फनी वीडियो किया शेयर, माँ नीलिमा अज़ीम ने कहा ‘कौन हो तुम’
Ishaan Khatter shared a funny video of his mother. photo source @ishaankhatter instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। कोविड-19 के प्रकोप के चलते लगा लॉकडाउन के कारण ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों अपने परिवार के लोगों के साथ वक्त बीता रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ईशान खट्टर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनकी माँ नीलिमा अजीम डांट लगाती हुई नजर आ रही हैं।

इस फनी वीडियो को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इंस्टाग्राम वर्सेज रियलिटी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी माँ नीलिमा अज़ीम उनसे बहस करते हुए चॉकलेट मांग रही हैं और योग करने से इंकार कर रही हैं। वीडियो में आगे वो अपने बड़े बेटे शाहिद कपूर से बात करने की बोलते हुए कहती हैं कि ‘मैं साशा को बताऊंगी।’ इसके बाद ईशान उनसे उनके वजन के बारे में पूछते हैं और बताते हैं कि चॉकलेट खाने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।’

ईशान की इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर शाहिद कपूर ने कमेंट कर लिखा, ओह्ह्ह्ह् द लीजेंड ऑफ मम्मी। मीरा राजूपत ने लिखा, हाँ हाँ तुम कौन हो। इनके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, अपरशक्ति खुराना, डौली सिंह, भावना पांडे, आयुष मेहरा, कुणाल खेमू ने भी वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही गुरमीत सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म फोन भूत में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि अभिनेता ईशान खट्टर ने ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस मूवी में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद वो फिल्म ‘धड़क’ अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ नजर आए थे। इस फिल्म से जाह्नवी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

chat bot
आपका साथी