Mouni Roy क्या जल्द करनेवाली हैं बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार से शादी, पढ़ें पूरी खबर

मौनी रॉय ने अपनी लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैl उन्होंने सूरज के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl उन्होंने अपनी और सूरज के परिवार के साथ की तस्वीरें शेयर की हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:11 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 07:43 AM (IST)
Mouni Roy क्या जल्द करनेवाली हैं बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार से शादी, पढ़ें पूरी खबर
मौनी रॉय से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैंl

नई दिल्ली, जेएनएनl वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैl अब 2021 में मौनी रॉय की भी शादी हो सकती है जो कि अपनी बहन, जीजा और बच्चों के साथ दुबई में समय बिता रही हैंl मौनी का अफेयर दुबई के बैंकर सूरज नाम्बियार के साथ होने की बात कही जा रही हैl कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैंl

मौनी रॉय ने अपनी लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैl उन्होंने सूरज के साथ भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl उन्होंने अपनी और सूरज के परिवार के साथ की तस्वीरें शेयर की हैl उन्होंने सूरज के माता-पिता को अपने माता-पिता भी बताया थाl अब मौनी से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैंl इसके पीछे कारण यह है कि मौनी रॉय सूरज के माता-पिता से काफी घुली-मिली हुई हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy_my_gold)

अगस्त 2020 में मौनी रॉय ने कई तस्वीरें शेयर की थीl दुबई में वह सूरज के अपार्टमेंट में ही रह रही हैl मौनी रॉय ने सूरज के साथ रिश्ते के बारे में अभी तक कुछ भी नहीं कहा हैl हालांकि वह अक्सर उनके दोस्तों और परिवार के साथ नजर आती हैंl मौनी जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में विलेन के तौर पर नजर आएंगीl इसके पहले वह 'देवों के देव महादेव' के अभिनेता मोहित रैना को डेट कर रही थी। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया थाl

 

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में वह हुप्स की शूटिंग कर रही हैंl इसकी वीडियोग्राफी सूरज ने की है। पोस्ट में मौनी को एक आवाज लगातार चियर्स कर रही है। यह आवाज किसी और नहीं बल्कि उनके बॉयफ्रेंड सूरज की है। सभी को लगता है कि यह वीडियो सूरज ने रिकॉर्ड किया है। मौनी बॉलीवुड अभिनेत्री है और वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl 

chat bot
आपका साथी