Akshay Kumar से प्रेरित होकर फैन ने बनाया हैंडस्टैंड वीडियो, मिला ये दिलचस्प रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर अक्सर अपने विचार फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। साथ ही अभिनेता फैंस के साथ लगातार संवाद करते रहते हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फैन की जमकर तारीफ की है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 06:08 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 06:08 PM (IST)
Akshay Kumar से प्रेरित होकर फैन ने बनाया हैंडस्टैंड वीडियो, मिला ये दिलचस्प रिएक्शन
Inspired by Akshay Kumar, Fan created handstand video. photo source @akshaykumar instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर अक्सर अपने विचार फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। साथ ही अभिनेता फैंस के साथ लगातार संवाद करते रहते हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फैन की जमकर तारीफ की है।

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर अपने फैन अरमान खान का ट्वीट रिट्वीट कर लिखा, ‘गुड गोइंग अरमान! ये जानकर खुशी हुई कि आप प्रयास करते रहे और ये एक बहुत अच्छा उदाहरण है प्रैक्टिस से परफेक्ट बनने का।’ बता दें कि अरमान खान ने ट्विटर पर एक्टर अक्षय कुमार को टैग करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो उल्टे होकर हाथों के बल चलते नजर आ रहे हैं।

Good going Armaan! Glad to know you kept trying , clear example of practice makes perfect :) https://t.co/igL3OYbKSI" rel="nofollow

— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 15, 2021

अभिनेता को टैग करते हुए अरमान ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरा पहला हैंडस्टैंड वीडियो साल 2018 में बनाया गया था। जब मैंने पहली बार अक्षय कुमार को हैंडस्टैंड करते देखा था। मैंने दिन रात सीखा और आखिरकार कई दिनों बाद मैंने एक नया वीडियो बनाया।’

हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार ने मदर्स डे के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर किया था। इस फोटो में वो अपने मां के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘मां वर्गा कोई नहीं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

बात अगर उनके वर्कफ्रंट जल्द ही फिल्म ‘बेल बॉटम’ में नजर आने वाले हैं इस फिल्म में अभिनेता के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी नजर आने वाली हैं। इस प्लेन हाई जैक स्टोरी पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है।

इसके अलावा वो कॉमेडी एक्शन फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो गैंगस्टर का रोल प्ले करेंगे। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। साजिद नाडियावाला द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इसके अलावा वो ‘राम सेतु’, ‘रक्षा बंधन’, ‘पृथ्वी राज’ में नजर आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी