Tokyo Olympics 2020: महिला हॉकी टीम की जीत पर बॉलीवुड ने जताई खुशी, सितारों ने ऐसे दी बधाई

जापान में चल रहे टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए सोमवार 2 अगस्त का दिन बेहद खास रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम की इस सफलता पर हर कोई अपनी खुशी जाहिर कर रहा है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 01:50 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 01:53 PM (IST)
Tokyo Olympics 2020: महिला हॉकी टीम की जीत पर बॉलीवुड ने जताई खुशी, सितारों ने ऐसे दी बधाई
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और अभिनेता रणदीप हुड्डा, तस्वीर- Instagram: taapsee/randeephooda

नई दिल्ली, जेएनएन। जापान में चल रहे टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए सोमवार 2 अगस्त का दिन बेहद खास रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम की इस सफलता पर हर कोई अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। साथ ही महिला हॉकी टीम की जमकर तारीफ भी रहा है।

बॉलीवुड के कई सितारों ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है। कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए टीम को बधाई दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हमारा चक दे पल, इससे पहले कभी इतना वास्तविक नहीं लगा! हमारी लड़कियों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया !!!!

Our chakk de moment never felt more real! Our girls beat Aussies 1-0 and storm into semis !!!! Go for it @imranirampal your girls have our heart! 🇮🇳🙌🏼

— taapsee pannu (@taapsee) August 2, 2021

Yaaaaaasssssss we are in the semis 🇮🇳 the Indian women’s hockey team … what a win!!!!! #ChakDeIndia #IndianHockey @WeAreTeamIndia #OlympicGames #Tokyo2020 pic.twitter.com/KlRpmqmk1B

— Neha Dhupia (@NehaDhupia) August 2, 2021

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने ट्वीट में लिखा, Yaaaaaassssss हम सेमीफाइनल में हैं भारतीय महिला हॉकी टीम … क्या शानदार जीत है !!!!! अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने ट्वीट में भारतीय हॉकी टीम की तारीफ करते हुए लिखा, 'क्या शानदार मैच... सुपर डिफेंडिंग .. रियल ने रील की नकल की #ChakDeIndia भारतीय महिला हॉकी की ओर से बना इतिहास। भारतीय महिला हॉकी पहली सेमीफाइनल में।'

What a match .. Super defending .. Real imitates Reel #ChakDeIndia History created by the Indian Women’s #hockeyindia first semi final like ever 👏🏽👏🏽👏🏽 #INDvsAUS #Olympics2020 #TokyoOlympics2020 pic.twitter.com/3W6g7j2PgN— Randeep Hooda (@RandeepHooda) August 2, 2021

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भारतीय महिला हॉकी टीम को जीत की बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'भारतीय हॉकी टीम की महिलाओं और पुरुषों को ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई। हमारी महिला और पुरुष दोनों टीमों के लिए बहुत उत्साहित और बेहद गर्व है। यहां उन सभी को शुभकामनाएं और इतिहास को नीले रंग में देखने की उम्मीद है।' अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने अपने कू अकाउंट से भारतीय महिला हॉकी टीम को जीत की बधाई दी है। इनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों ने भारतीय महिला हॉकी टीम को जीत की बधाई दी है।

Congrats to the women & men of #HockeyIndia for reaching the Olympic semifinals. So excited & extremely proud of both our Women & Men’s teams🇮🇳 Here’s wishing them all the very best & hope to see history being written in Blue👊 #Olympics2020 #JaiHind🇮🇳 #GoForGold #Tokyo2020 pic.twitter.com/BN9iOEFZJv— Preity G Zinta (@realpreityzinta) August 2, 2021

आपको बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के 11वें दिन यानी आज इतिहास रच दिया। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत ने तीन बार की ओलंपिक गोल्ड विजेता और मौजूदा समय में विश्व की नंबर दो टीम को हराकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। भारत ने पहली बार 1980 में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था और छह टीमों वाले खेल में चौथे पायदान पर रही थी। इससे पहले 2016 में रियो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम 12वें स्थान पर रही थी और अब सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुई है।

chat bot
आपका साथी