Indian Idol 12: तैमूर ने नाना रणधीर कपूर को दिया सरप्राइज गिफ्ट, एक्टर बोले- बेटी से ज्यादा नाती को करता हू्ं प्यार

इस स्पेशल एपिसोड में रणधीर कपूर के नाती तैमूर अली खान और बेटी करीना कपूर खान ने उन्हें एक खास तोहफा भेजा है। यह एक प्यारा हाथ से बना ग्रीटिंग कार्ड था और इसमें लिखा था आई लव यू नाना। ध्यान रखना।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 01:01 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 01:01 PM (IST)
Indian Idol 12: तैमूर ने नाना रणधीर कपूर को दिया सरप्राइज गिफ्ट, एक्टर बोले- बेटी से ज्यादा नाती को करता हू्ं प्यार
Image Source: Kareena Kapoor Social Media Page

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन आइडल सीजन 12 सबसे लंबे समय तक चलने वाला और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला म्यूजिक रियलिटी शो रहा है। हमेशा नए कॉन्सेप्ट के साथ इस शो उभरती प्रतिभाओं को मौका दिया है। ऐसी ही पुरानी यादें, मनोरंजन और ढेर सारे किस्सों से भरी एक जादुई शाम रणधीर कपूर स्पेशल एपिसोड इस हफ्ते आपके सामने आने वाला है।

रणधीर कपूर की मौजूदगी में आइडल के मंच पर एक खास जश्न मनाया जाएगा। इस दौरान काफी मशहूर गाने मंच पर पेश किए जाएंगे। संगीत और ढ़ेर सारे मनोरंजन से सजी इस शाम सभी कंटेस्टेंट्स रणधीर कपूर के चार्टबस्टर हिट गाने पेश करते हुए ‘रणधीर कपूर स्पेशल एपिसोड’ सेलिब्रेट करेंगे। पिछले हफ्ते ही शो पर रणधीर कपूर की बेटी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर नजर आईं थीं।

पहले ही शूट हो चुके इस स्पेशल एपिसोड में रणधीर कपूर के नाती,  तैमूर अली खान और बेटी करीना कपूर खान ने उन्हें एक खास तोहफा भेजा है। यह एक प्यारा हाथ से बना ग्रीटिंग कार्ड था और इसमें लिखा था, "आई लव यू, नाना। ध्यान रखना।"

इस खास गिफ्ट के बाद गुजरे जमाने के कलाकार रणधीर कपूर काफी इमोश्नल हो गए। उन्होंने कहा, "यह मेरे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। शूटिंग के बाद, मैं सीधे जाकर उनसे मिलूंगा। ठीक उसी तरह जैसे हर नाना-नानी अपने नाती-पोतों से ज्यादा प्यार करते हैं ( असल से ज्यादा सूद पसंद है), इसी तरह, मैं अपने नातिन-नात को करिश्मा और करीना से ज्यादा प्यार करती हूं। क्योंकि वे मेरे बच्चों के बच्चे हैं।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

जज अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया के साथ होस्ट आदित्य नारायण रणधीर कपूर की कंपनी और प्रतियोगियों द्वारा प्रस्तुती का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। रणधीर ने यह भी साझा किया कि रियलिटी शो में अतिथि के रूप में वापस आकर वह काफी खुश हैं। 

chat bot
आपका साथी