Neha Kakkar, विशाल और हिमेश पर वायरल हुए ये मज़ेदार मीम्स, देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी

कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल हमेश अपनी गायकी की वजह चर्चा में रहता हैं। लेकिन ‘इंडियन आइडल’ का ये सीजन किन्हीं और भी वजह के चलते लगातार चर्चा में बना हुआ है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:16 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:16 AM (IST)
Neha Kakkar, विशाल और हिमेश पर वायरल हुए ये मज़ेदार मीम्स, देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी
Photo Credit - Navya Nair @navyaaa Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल हमेश अपनी गायकी की वजह चर्चा में रहता हैं। लेकिन ‘इंडियन आइडल’ का ये सीजन किन्हीं और भी वजह के चलते लगातार चर्चा में बना हुआ है। ‘इंडियन आइडल 12’ को पिछले कुछ वक्त से अलग-अलग वजहों से सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। कभी कंटेस्टेंट्स की गायकी का मज़ाक उड़ रहा है, तो कभी जजेज के जजमेंट पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बीते दिनों किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने जब ये कहा कि कंटेस्टेंट की तारीफ उन्होंने खुद से नहीं की बल्कि ऐसा करने के लिए उन्हें मेकर्स ने कहा था, उसके बाद से तो मानिए कि हर हफ्ते ही इंडियन आइडल 12 की किसी न किसी वजह से खिंचाई हो रही है।

इस हफ्ते भी इंडयिन आइडल 12 सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रहा है और इस बार लोगों के टारगेट पर हैं जज नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी। हालांकि नेहा और विशाल अब शो का हिस्सा नहीं है, लेकिन फिर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लोग नेहा, विशाल और हिमेश की इमोशनल फोटो शेयर कर उनका ये कहते हुए मज़ाक उड़ा रहे हैं कि कोई कंटेस्टेंट अपने बारे में बताता है और जज सुनने से पहले ही रोना शुरू कर देते हैं। ट्विटर पर तमाम तरह के मज़ेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। देखें।

#IndianIdol2021

No one! Literally no one.

Indian idol judges after every performance. pic.twitter.com/yGefColmEb— Ankit Vyas (@iankitvyas) June 13, 2021

Contestant: My life ....#IndianIdol

Other Judges to Neha Kakkar pic.twitter.com/TSIK5gpeG6

— ANKUSH (@Memer_world01) June 13, 2021

When Any Contestant Starts Telling About His Family, And the Judges are Not Crying.

Me-

#IndianIdol pic.twitter.com/me2Fbac9u7— India Trending (@IndiaTrendingin) June 12, 2021

#IndianIdol

No one:-

Not a single soul:-

Neha kakkar:- pic.twitter.com/vMbcvbbC0f— Ragini🦋 (@Sweet_Jalebi) June 13, 2021

#IndianIdol

Level of acting pic.twitter.com/kScqR5k5Yn— Ronakshi shipper (@ronakshi_stan) June 13, 2021

Judges when the contestants doesn't have struggling backstory to gain votes . #IndianIdol pic.twitter.com/06KQL3HExV— Rahul Fondekar (@theflatlayguy) June 13, 2021

#IndianIdol #IndianIdol2021

*After watching Indian Idol.

*Le over-acting, fake love scenarios, emotional scenes- pic.twitter.com/4Ooh1gAiy6— Pallavi Anand (@impallaviianand) June 13, 2021

#IndianIdol #IndianIdol2021

Public To Neha Kakkar and Himesh Reshammiya : pic.twitter.com/l76oEJMxXy— Immanuel :-\ (@ComeOnKane) June 13, 2021

#IndianIdol

Contest:- My father is...

Le Judges for no reason:- pic.twitter.com/i8Zh95DE7P— Ragini🦋 (@Sweet_Jalebi) June 12, 2021

आपको बता दें इंडियन आइडल 12 की शुरुआत में नेहा, विशाल और हिमेश ही इसे जज कर रहे थे। लेकिन महराष्ट्र में लॉकडाउन के चलते शूटिंग को दमन शिफ्ट करना पड़ा और वहां जाने से नेहा और विशाल ने सुरक्षा कारणों के चलते मना कर दिया। इसके बाद शो में अनु मलिक और मनोज मुंतशिर भी बतौर जज नज़र आए। इस वीकेंड में नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ भी दिखाई दी थीं। खबरों की मानें तो विशाल का अब शो में लौटने का कोई इरादा भी नहीं है।

chat bot
आपका साथी