Virat Kohli ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीर, कपल के इस अंदाज पर फैंस हुए फिदा

विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की है। दोनों की ये तस्वीर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस दोनों की इस तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:12 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:12 PM (IST)
Virat Kohli ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीर, कपल के इस अंदाज पर फैंस हुए फिदा
Photo Credit- Virat Kohli Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और ​इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इसी साल एक बेटी के ​माता-पिता बनें हैं। बेटे के जन्म के बाद ये कपल काफी सुर्खियों में रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर हर किसी ने उन्हें बेटी के जन्म पर ढेरों बधाई दी हैं। इसी बीच अब विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की है। दोनों की ये तस्वीर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस दोनों की इस तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट कोहली हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि विराट, अनुष्का के गले में हाथ डालकर पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं इस दौरान ये कपल काफी खुश नजर आ रहा है। वहीं तस्वीर में दोनों का कैजुअल लुक फैंस को बेहद लुभा रहा है, जहां विराट ने कैप के साथ व्हाइट टी-शर्ट कैरी की हुई है, वहीं अनुष्का शर्मा भी ब्लैक एंड व्हाइट टॉप में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए विराट ने क हार्ट इमोटिकॉन शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

आपको बता दें कि हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को  बेटी वामिका के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दरअसल, आईपीएल 2021 के दौरान विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स का अगला मैच गुरुवार को मुंबई में होना है उससे पहले विराट और अनुष्का अपनी के बेटी के साथ अपने घर वापस आ गए हैं। एयरपोर्ट से निकलते हुए अनुष्का शर्मा और विराट की कुछ फोटोज़ और वीडियो सामने आई हैं जिनमें दोनों के कपल महामारी को देखते हुए पूरी सावधानी बरतते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं वामिका को अनुष्का ने अपने गोदी में ले रखा है। इन फोटोज़ में वामिका का चेहरा नज़र नहीं आ रहा है।

chat bot
आपका साथी