Inaaya Kemmu या तैमूर खली ख़ान, दोनों में से कौन है ज्यादा शरारती? सोहा अली ख़ान ने बताया

सोहा अली ख़ान इन दिनों फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। इस दौरान हमने सोहा से कुछ बातें कीं और उनके रूटीन के बारे में जानने की कोशिश की।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 07:04 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 08:23 PM (IST)
Inaaya Kemmu या तैमूर खली ख़ान, दोनों में से कौन है ज्यादा शरारती? सोहा अली ख़ान ने बताया
Inaaya Kemmu या तैमूर खली ख़ान, दोनों में से कौन है ज्यादा शरारती? सोहा अली ख़ान ने बताया

नाज़नीन, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली ख़ान इन दिनों फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। लॉकडाउन में जहां सारे स्टार्स घर पर टाइम स्पैंड कर रहे हैं, तो वहीं सोहा भी घर पर इनाया और कुणाल खेमू के साथ एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान हमने सोहा से कुछ बातें कीं और उनके रूटीन के बारे में जानने की कोशिश की। बताचीत में सोहा ने बताया कि उनका पूरा दिन इनाया के साथ एंजॉय करने में चला जाता है। इनाया के हिसाब से ही उन्होंने अपना शिड्यूल तैयार किया हुआ है।

तैमूर और इनाया में कौन है ज्यादा शरारती?

तैमूर और इनाया में से कौन ज्यादा शरारती है? इस सवाल के जवाब में सोहा ने कहा कि, ‘इनाया तैमूर से छोटी है लेकिन वो थोड़ी ज्यादा शरारती है। वो तैमूर को परेशान करती है उसके पीछे भागती है, लेकिन तैमूर बड़े भाई की तरह उससे कुछ नहीं कहता है। वो बहुत स्वीट है। तैमूर उम्र में अभी छोटा है, लेकिन इतनी सी उम्र में भी वो समझता है कि इनाया उसकी छोटी बहन है इसलिए वो उसे बिल्कुल परेशान नहीं करता है। 

आपको बता दें कि तैमूर और सोहा को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों की क्यूट फोटोज़ सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सोहा और कुणाल अक्सर इनाया के साथ अपने फोटोज़ और वीडियोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। 21 जून को सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पर इनाया का योगा करते हुए वीडियो शेयर किया था जो कि काफी क्यूट था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।

 

View this post on Instagram

It’s never too early to start . #internationalyogaday

A post shared by Soha (@sakpataudi) on Jun 21, 2020 at 5:33am PDT

chat bot
आपका साथी