Shah Rukh Khan की फ़िल्म 'पठान' का इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए पहेली बनी उनकी नई तस्वीर, देखिए ऐसा क्या है!

पठान का अगला शेड्यूल मिडिल ईस्ट में होगा। इस शेड्यूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्शन दृश्य शूट किये जाएंगे और इसमें जॉन अब्राहम भी शामिल होंगे जो फ़िल्म में प्रतिनायक के किरदार में हैं। फ़िल्म में दीपिका पादुकोण फीमेल लीड रोल में हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:52 AM (IST)
Shah Rukh Khan की फ़िल्म 'पठान' का इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए पहेली बनी उनकी नई तस्वीर, देखिए ऐसा क्या है!
Shah Rukh Khan is shooting for Pathan. Photo- Mid-Day

नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख़ ख़ान के फैंस बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। 2018 में ज़ीरो के फ्लॉप होने के बाद से शाह रुख़ ने लम्बा ब्रेक लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किंग ख़ान इस वक़्त यशराज बैनर की फ़िल्म पठान की शूटिंग कर रहे हैं, जो सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही है। हालांकि, इस फ़िल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। यही वजह है कि जब भी शाह रुख़ ख़ान के सोशल मीडिया एकाउंट्स में कोई गतिविधि होती है तो फैंस उसे पठान से जोड़कर ज़रूर देखते हैं। 

साल 2021 में शाह रुख़ ने पहली बार अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो पूल खेलते हुए दिख रहे हैं। पूल टेबल पर बॉल्स बिखरी हुई हैं और किंग ख़ान स्टिक से किसी एक बॉल पर निशाना साध रहे हैं। सिर पर कैप और आंखों पर काला चश्मा चढ़ाए शाह रुख़ के लम्बे बाल साइडों से झांक रहे हैं। ऐसे में फैंस अंदाज़ा लगा रहे हैं कि यह फोटो कहीं पठान के लुक की तो नहीं। वैसे ख़ुद शाह रुख़ ने इस तस्वीर के साथ लिखा- जब तक इस दुनिया में पिंक है, यह हमेशा बेहतर जगह बनी रहेगी। पिंक से किंग ख़ान का आशय सम्भवत: फीमेल जेंडर से है। 

As long as there is pink in the world, it will always be a better place... pic.twitter.com/RyQm8ESUMW

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 22, 2021

वैसे, जहां तक पठान की बात है तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका मुंबई में दूसरा शेड्यूल पूरा हो चुका है और अब टीम मिडिल ईस्ट में कुछ हाई ओक्टेन एक्शन दृश्य फ़िल्माने की तैयारी में है। मिड-डे की रिपोर्ट में बताया गया कि एक टीम सही लोकेशन की रेकी के लिए जा चुकी है। इस शेड्यूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्शन दृश्य शूट किये जाएंगे और इसमें जॉन अब्राहम भी शामिल होंगे, जो फ़िल्म में प्रतिनायक के किरदार में हैं। फ़िल्म में दीपिका पादुकोण फीमेल लीड रोल में हैं।

वॉर के बाद सिद्धार्थ आनंद की यह अगली पेशकश है। पठान की रिलीज़ डेट को लेकर अभी कुछ तय नहीं है, मगर ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन में शाह रुख़ ने एक फैन के पूछने पर बताया था कि वो इसी साल बड़े पर्दे पर लौटेंगे, जिसके बाद अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि पठान इसी साल आ सकती है।

chat bot
आपका साथी