कॉन्सर्ट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ ऐसे किया 'चिल', एक्ट्रेस ने शेय़र की तस्वीर

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों कोन्सर्ट के बाद चिल करते दिखाई दे रहे हैं।

By Ifat QureshiEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 11:38 AM (IST)
कॉन्सर्ट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ ऐसे किया 'चिल', एक्ट्रेस ने शेय़र की तस्वीर
कॉन्सर्ट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ ऐसे किया 'चिल', एक्ट्रेस ने शेय़र की तस्वीर

 नई दिल्ली, जेएनएन। हाल ही में द स्काई इज़ पिंक में नज़र आई प्रियंका चोपड़ा अपनी बेहतरीन एक्टिंग से बॉलीवुड ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी पॉपुलेरिटी हासिल कर चुकी हैं। प्रियंका अक्सर अपनी और पति निक जोनस के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं जो हर किसी को कपल्स गोल्स देती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब प्रियंका चोपड़ा ने फिर एक बार पति के म्यूजिकल टूक की एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों कॉन्सर्ट के बाद चिल करते दिख रहे हैं। इनकी ये तस्वीर फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

पॉपुलर  सिंगर और एक्टर निक जोनस इन दिनों अपने म्यूजिकल टूर पर हैं जहां उन्हें पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने भी जॉइन किया है। हाल ही में प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो पति निक जोनस के साथ दिखाई दे रही हैं, इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, कॉन्सर्ट के बाद अपने प्यार के साथ चिल करते हुए।

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को बाहों में लिया हुआ है। सोफे में बैठे हुए दोनों कैमरे की तरफ देखते हुए पोज़ कर रहे हैं। शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है, उनकी सेंडल सोफे के पास में ही पड़ी हुई है जिसे उतारकर वो टेबल पर पैर रखी हुई हैं। निक भी टेबल पर पैर रखे हुए काफी रिलेक्स नज़र आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकाल कर सारा अली खान ने श्रीलंका में ऐसे की मस्ती , देखें तस्वीरें

आपको बताते चलें कि निक जोनस एक पॉपुलर सिंगर हैं जो दुनिया भर में अपने कॉन्सर्ट करते रहते हैं। प्रियंका भी अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर उनके कॉन्सर्ट पर जाती रहती हैं। निक पिछले कई दिनों से कई शहरों में म्यूजिकल टूर कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में तीन साल बाद फिल्म द स्काई इ़ज़ पिंक से अपना बॉलीवुड कमबैक किया है। शोनाली बोस द्वारा डायरेक्ट की गई ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ हुई है।

chat bot
आपका साथी