Priyanka Chopra PHOTOS: प्रियंका ने शेयर कीं पद्मश्री सम्मान की यादें, भावुक होकर लिखा- बस पिता नहीं थे...

Priyanka Chopra की इस पोस्ट पर राजकुमार राव ने लिखा कि वो इसकी हक़दार हैं और उन्हें ऐसे सम्मान और मिलेंगे। राजकुमार राव प्रियंका के साथ नेटफ्लिक्स की फ़िल्म द व्हाइट टाइगर में दिखेंगे जो दिसम्बर में चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:05 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:59 AM (IST)
Priyanka Chopra PHOTOS: प्रियंका ने शेयर कीं पद्मश्री सम्मान की यादें, भावुक होकर लिखा- बस पिता नहीं थे...
पद्मश्री सम्मान पत्र दिखातीं प्रियंका चोपड़ा। फोटो- इंस्टाग्राम

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की हदों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। उनकी इस पहचान को नया मुकाम तब मिला, जब उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाज़ा गया था। प्रियंका के लिए यह सम्मान बेहद ख़ास था। इसलिए भी क्योंकि वो एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। प्रियंका ने उन यादों को अब तस्वीरों के साथ साझा किया है। 

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पद्मश्री सम्मान के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनके साथ उन्होंने एक नोट लिखकर अपने लिए इसकी अहमियत बतायी। प्रियंका ने लिखा- जब मैं इन तस्वीरों को देखती हूं और उन दिनों के बारे में सोचती हूं, जब मुझे देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मिला था, जो अनगिनत यादें लौट आती हैं। निश्चित रूप से यह मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि थी, लेकिन जिस चीज़ ने इसे ख़ास बनाया, वो था मेरे परिवार का आनंद और गर्व। मिलिट्री बैकग्राउंड होने की वजह से, मैं बता नहीं सकती कि इस तरह का सम्मान मेरे और परिवार के लिए क्या मायने रखता है। मेरी नानी, बड़े पापा, मेरी मम्मी, भाई, मौसी और मामी सब उस दिन मेरे साथ थे और आइकॉनिक राष्ट्रपति भवन देखकर रोमांचित थे। बड़े पापा अपनी यूनिफॉर्म में आये और उन्हें गर्व से चमकते देखकर, मेरी समझ में आया कि वो क्या पल थे। मेरे डैड उस दिन नहीं थे। शारीरिक रूप से वो वहां नहीं थे, लेकिन मैं उन्हें अपने साथ लेकर गयी। वो मेरी यात्रा का हिस्सा थे और हैं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका की इस पोस्ट पर राजकुमार राव ने लिखा कि वो इसकी हक़दार हैं और उन्हें ऐसे सम्मान और मिलेंगे। राजकुमार राव प्रियंका के साथ नेटफ्लिक्स की फ़िल्म द व्हाइट टाइगर में दिखेंगे, जो दिसम्बर में चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जबकि जनवरी में नेटफ्लिक्स पर आएगी। इसके अलावा प्रियंका मैट्रिक्स 4 की शूटिंग भी कर रही हैं, जिसमें कीनू रीव्स लीड रोल में हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक और फ़िल्म यू कैन बी हीरोज़ की झलक भी दिखायी थी। 

chat bot
आपका साथी