IN PICS: सारा अली खान के बाद अब परिणीति चोपड़ा पहुंची मालदीव, ग्लैमरस अंदाज में किए फोटो शेयर, देखें तस्वीरें
Parineeti Chopra PHOTOS फोटो में परिणीति चोपड़ा को समुद्र किनारे पोज देते हुए देखा जा सकता हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस सारा अली खान के बाद अब परिणीति चोपड़ा मालदीव पहुंची है और उन्होंने अपनी बिकिनी की पिक्स वहां से शेयर की हैl कई कलाकार इन दिनों मालदीव में वेकेशन मनाने जाते नजर आते हैl वह अपने अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकालकर बहुत जरूरी ब्रेक लेते है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गए हैl
इन फोटो में परिणीति को बीच पर पोज देते हुए देखा जा सकता हैं। फोटो को शेयर करने के अलावा उन्होंने कमेंट कर लिखा, ‘डाइविंग से पहले और बाद में।’ परिणीति एक टोपी के साथ स्विम कॉस्टयूम में पोज देती नजर आ रही है। इनमें परिणीति चोपड़ा ग्लैमरस नजर आ रही है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ और तस्वीरें भी शेयर किये है। कुछ दिन पहले वह ऑस्ट्रिया में थी और उन्होंने वहां से भी तस्वीरें शेयर की थी।
View this post on Instagram A hammock in the middle of the ocean?! YESSS PLEASEEE !!! 🧜♀️ A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on Jan 23, 2020 at 5:44am PST
इस बीच काम के मोर्चे पर परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार निर्देशक प्रशांत सिंह की कॉमेडी-ड्रामा 'जबरिया जोड़ी' में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा गया था। वह जल्द भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म 'साइना' में नजर आएंगीl इस फिल्म में वह साइना नेहवाल की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी।
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on Jan 23, 2020 at 5:38am PST
साइना नेहवाल की बायोपिक पहले श्रद्धा कपूर कर रही थीl हालांकि बाद में उन्होंने फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के लिए इस फिल्म से अपना नाम वापिस ले लियाl परिणीति चोपड़ा ने इसके बाद इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी और अब वह इस फिल्म का हिस्सा हैंl हाल ही में उनके कई फोटो आएl Before and after diving. Sigh. ☂️🧜♀️ A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on Jan 23, 2020 at 10:58pm PST
इनमें उन्हें साइना नेहवाल के अंदाज में बैडमिंटन खेलते हुए भी देखा जा सकता हैंl साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन की अव्वल दर्जे की खिलाड़ी है और उन्होंने कई पदक अपने नाम किए हैंl