In pics: Mouni Roy ने पहाड़ों पर यूं एंजॉय किया सनसेट, देंखे वायरल तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने फोटोज वीडियो को लेकर इंटरनेट पर चर्चा में रहती हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर हाल ही में कराएं फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:36 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:36 PM (IST)
In pics: Mouni Roy ने पहाड़ों पर यूं एंजॉय किया सनसेट, देंखे वायरल तस्वीरें
Mouni Roy enjoyed sunset on the mountains. photo source @imouniroy instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने फोटोज वीडियो को लेकर इंटरनेट पर चर्चा में रहती हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर हाल ही में कराएं फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस मौनी रॉय चट्टानों पर बैठकर सनसेट एंजॉय करती नजर आ रही हैं। फोटोज में पिंक कलर की ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटोज को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई कलाकार फोटोज पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘दुनिया को वैसे ही प्यार करो जैसे आप खुद को करते हो।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में मौनी रॉय सॉन्ग 'बावरा मन देख ने चल एक सपना' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को में उन्होंने डार्क पिंक कलर की ड्रेस कैरी की हुई है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन भी शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जब कोई आपके साथ अकेले नाचता है।’ वीडियो को शेयर कर उन्होंने अपने फैंस को राम नवमी की भी शुभकामनाएं दी।

आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब मौनी रॉय की तस्वीरों लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मौनी रॉय लंबे वक्त तक छोटे पर्दे पर ‘नागिन’ धारावहिक में नजर आई थी।

बात उनके वर्क फ्रंट की करें तो वह अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में विलेन की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं हाल में वह लंदन कॉन्फिडेंशियल वेब सीरीज में नजर आई थी जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

chat bot
आपका साथी