Malaika Arora ने शेयर की अर्जुन कपूर के साथ अनसीन रोमांटिक फोटो, लिखा- ‘जब तुम पास होते हो...’

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इश्क के चर्चे अब काफी आम हो चुके हैं। दोनों को अब पब्लिकली अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में मलाइका और अर्जुन धर्माशाला साथ घूमने गए थे। इनके साथ करीना कपूर ख़ान तैमूर और सैफ अली ख़ान भी थे।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 05:52 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 07:44 AM (IST)
Malaika Arora ने शेयर की अर्जुन कपूर के साथ अनसीन रोमांटिक फोटो, लिखा- ‘जब तुम पास होते हो...’
Photo Credit - Malaika Aroroa Instagram Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इश्क के चर्चे अब काफी आम हो चुके हैं। दोनों को अब पब्लिकली अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में मलाइका और अर्जुन धर्माशाला साथ घूमने गए थे। इस ट्रिप में उनके साथ करीना कपूर ख़ान, तैमूर और सैफ अली ख़ान भी थे। धर्मशाला से मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर काफी फोटोज़ शेयर की थी जिनमें साफ दिख रहा था कि वो वहां कितना इन्जॉय कर रही हैं। लेकिन इतनी सारी फोटोज़ में से मलाइका ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ एक भी फोटो शेयर नहीं की थी। लेकिन अब धर्माशाला ट्रिप से वापस आने के बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अर्जुन कपूर की रोमांटिक अनसीन तस्वीर शेयर की है।

इस फोटो में मलाइका और अर्जुन साथ में काफी कोज़ी नज़र आ रहे हैं। जहां एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के कंधे पर सर रखकर हंस रही हैं तो वहीं अर्जुन ने भी मलाइका को बड़े प्यार से पीछे से पकड़ रखा है। एक्ट्रेस की इस फोटो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फोटो शेयर करने के बाद से अब तक (खबर लिखे जाने तक) इसके 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा लोग कमेंट कर के भी फोटो की तारीफ कर रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने अर्जुन के लिए एक ख़ास कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जब तुम साथ होते हो तो कोई भी लम्हा मायूसी भरा नहीं होता..'।

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन के अफेयर की खबरें तो  पिछले कुछ सालों से हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया पिछले साल (2019) अर्जुन कपूर के बर्थडे पर। अर्जुन और मलाइका करीब एक साल से ज्यादा वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों अक्सर ही साथ नज़र आते हैं। मलाइका और अर्जुन की उम्र में करीब 12 साल का फासला है इस वजह से दोनों को काफी ट्रोल भी किया जाता है। अब फैंस को इंतज़ार है मलाइका और अर्जुन की शादी का, कि दोनों शादी कब करेंगे। उनके अक्सर ये सवाल भी किया जाता है, लेने दोनों ही अभी शादी की बात से इनकार कर देते हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

 

View this post on Instagram

A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor)

chat bot
आपका साथी