मुंबई की सड़कों पर इस तरह साथ घूमते दिखे किम शर्मा और लिएंडर पेस, लोगों ने इसलिए कर दिया ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और दिग्गज टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस की नज़दीकियां इन दिनों काफी चर्चा में है। कुछ दिन पहले गोवा में दोनों को साथ स्पॉट किया गया था। उसके बाद हाल ही में मुंबई में दोनों साथ नज़र आए।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:01 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:01 AM (IST)
मुंबई की सड़कों पर इस तरह साथ घूमते दिखे किम शर्मा और लिएंडर पेस, लोगों ने इसलिए कर दिया ट्रोल
Photo credit - filmykalakar Insta Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और दिग्गज टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस की नज़दीकियां इन दिनों काफी चर्चा में है। कुछ दिन पहले गोवा में दोनों को साथ स्पॉट किया गया था। उसके बाद हाल ही में मुंबई में दोनों साथ नज़र आए। अब एक बार फिर किम और लिएंडर पेस मुंबई की सड़कों पर साथ वॉक करते दिखे हैं वो भी हाथों में हाथ डालकर। किम और लिएंडर की कुछ फोटोज़ सामने आई हैं जिसमें वो अपने डॉगी के साथ वॉक करते हुए नज़र आ रहे हैं। ये फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

इन फोटोज़ में किम शर्मा रेंड एंड व्हाइट कलर की एक ड्रेस में नज़र आ रही हं तो वहीं लिएंडर पेस शॉर्ट्स और टीशर्ट में दिख रहे हैं। दोनों के साथ में एक डॉगी भी नज़र आ रहा है जिसके साथ वो वॉक कर रहे हैं। कुछ फोटोज़ में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े भी दिख रहे हैं। वैसे इन फोटोज़ की वजह से किम और लिएंडर को ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल, किसी भी फोटो में दोनों मास्क पहने नज़र नहीं आ रहे हैं इस वजह से लोग फोटोज़ देखकर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर कर रहे हैं। देखें फटोज़।

 

View this post on Instagram

A post shared by vinod (@vinodrsingh679)

 

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

इससे पहले किम और लिएंडर की दो फोटोज़ वायरल हुई थीं। एक फोटो में दोनों ब्रेकफास्ट टेबल पर नज़र आ रहे थे और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे थे। वहीं दूसरी फोटो में लिएंडर और किम समुद्र के किनारे खड़े थे। इस फोटो में लिएंडर ने किम को पकड़ हुआ था और दोनों एक दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल दिख रहे थे। फोटो में दोनों के साथ ये डॉगी भी नज़र आ रहा था।

आपको बता दें कि लिएंडर पेस संग अफेयर की खबरों से पहले एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर चुकी हैं। इन फोटोज़ पर हर्षवर्धन ने रिएक्ट भी किया था। ई टाइम्स से बात करते हुए हर्ष ने कहा था, ‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस मामले पर उनका ही कमेंट करना उचित रहेगा। लेकिन अगर ये सच है तो वो टाउन के सबसे हॉटेस्ट कपल हैं’।

chat bot
आपका साथी