Is Mouni Roy Engaged: मौनी रॉय के रिंग फिंगर पर दिखी हीरे की अंगूठी, सगाई की चर्चा तेज, देखें तस्वीरें
Is Mouni Roy Engaged मौनी रॉय वीडियो में हाथ दिखाते हुए अपनी अंगूठी चमका रही थी। सभी आश्चर्यचकित है कि क्या मौनी ने वाकई सगाई की है या अपने आपको हीरे की अंगूठी गिफ्ट की है।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय वर्तमान में लंदन में रह रही हैंl उन्होंने अपनी रिंग फिंगर पर एक हीरे वाली अंगूठी पहन रखी हैं। सभी इसे देखकर आश्चर्यचकित है कि क्या मौनी ने चुपके से सगाई कर ली हैl लोकप्रिय अभिनेत्री मौनी रॉय लंदन में रह रही हैं, वहां वह अपनी आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। इसके साथ मौनी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपनी हालिया घटनाओं के साथ प्रशंसकों को अपडेट रखती है।
लंदन की सड़कों पर भटकने से लेकर सेट पर मस्ती करने तक या उनकी अन्य सभी गतिविधियों को मौनी अपने प्रशंसकों से शेयर करती है। हालांकि उनकी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मौनी को अपनी अनामिका पर एक बड़ी हीरे की अंगूठी पहने हुए देखा जा सकता हैl इससे सभी आश्चर्यचकित है कि क्या मौनी ने चुपके से सगाई कर ली है। वीडियो में मौनी अपने दोस्त को बधाई देती नजर आ रही है।
हालांकि उनकी अंगूठी ने हमारा ध्यान खींचा। मौनी खुले बालों, मेकअप और एक सफेद ड्रेस में सुंदर लग रही थी। वह वीडियो में अपना हाथ दिखाते हुए अपनी अंगूठी भी चमका रही थी। सभी आश्चर्यचकित है कि क्या मौनी ने वाकई सगाई की है या अपने आपको हीरे की अंगूठी भेंट की है। मौनी अपनी लव लाइफ को लेकर काफी लो रही हैं। मोहित रैना के साथ ब्रेकअप के बाद मौनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी को डेट कर रही थी, ऐसी अफवाहें थींl हालांकि उन्होंने इन सभी बातों का खंडन किया है। हम सभी एक आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे है।
A post shared by mon (@imouniroy) on Jul 4, 2020 at 7:08am PDT
इस बीच मौनी ने एक साक्षात्कार में लॉकडाउन के अनुभवों के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, 'मैं लंबी उड़ानों के लिए तत्पर रहती थी, क्योंकि मुझे हर घंटे में 15-20 मिनट के लिए फिल्में देखना और सोना पसंद था। लेकिन अब अनुभव बिल्कुल भी ऐसा नहीं था। वास्तव में यह काफी प्रतीक्षा करने वाला था। इस तरीके से यात्रा के लिए मैं तैयार नहीं थी, मुझे कुछ समय लगेगा, क्योंकि लॉकडाउन के बाद मैंने पहली बार यात्रा की थी।'