Corona Pandemic के बीच बेटी वामिका के साथ मुंबई लौटे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, देखें तस्वीरें
Anushka Sharma and Virat Kohli Return Mumbai कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए महाराष्ट्र में 15 का कर्फ्यू लगा दिया गया है जिसकी अवधि 30 अप्रैल तक है। कर्फ्यू के मद्देनज़र सेलेब्स भी इस वक्त घर पर ही अपना समय बिता रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए महाराष्ट्र में 15 का कर्फ्यू लगा दिया गया है जिसकी आखिरी डेट 30 अप्रैल तक है। कर्फ्यू के मद्देनज़र सेलेब्स भी इस वक्त घर पर ही अपना समय बिता रहे हैं और अपने फैंस को भी बेवजह बाहर ना जाने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ मुंबई वापस लौट आए हैं।
आईपीएल 2021 के दौरान विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स का अगला मैच गुरुवार को मुंबई में होना है उससे पहले वरुष्का अपनी के बेटी के साथ अपने घर वापस आ गए हैं। एयरपोर्ट से निकलते हुए अनुष्का शर्मा और विराट की कुछ फोटोज़ और वीडियो सामने आई हैं जिनमें दोनों के कपल महामारी को देखते हुए पूरी सावधानी बरतते हुए नज़र आ रहे हैं। दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क के साथ-साथ फेस शील्ड लगा रखी है। वहीं वामिका को अनुष्का ने अपने गोदी में ले रखा है। इन फोटोज़ में वामिका का चेहरा नज़र नहीं आ रहा है।
View this post on Instagram View this post on Instagram
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इसी साल पैरेंट्स बने हैं। 11 जनवरी को अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया था। वामिका के जन्म को चार महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन अब तक लोगों को विरुष्का की बेटी का चेहरा देखने को नहीं मिला है। लोग वामिका की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं लेकिन विरुष्का ने अब तक वामिका को कैमरे के सामने नहीं आने दिया है। हालांकि दोनों अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विरुष्का के साथ फोटो शेयर कर चुके हैं, लेकिन उस फोटो में भी बेटी का चेहरा नज़र नहीं आ रहा था।
आपको बता दें कि बेटी के जन्म के कुछ ही वक्त बाद अनु्ष्का काम पर भी वापस लौट आई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिनमें वो अपनी वैनिटी वैन में उतरती नज़र आ रही थीं। एक्ट्रेस की ये फोटोज़ काफी वायरल हुई थीं।