अनन्या पांडेय की नई फ़िल्म का एलान, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ 'खो गये हम कहां'

Kho Gaye Hum Kahan तीन दोस्तों की कहानी है जो मुंबई में स्थापित की गयी है। यह आज के डिजिटल दौर में युवा दर्शकों को समर्पित फ़िल्म है। खो गये हम कहां की कहानी ज़ोया अख़्तर रीमा कागती और अर्जुन वरेन सिंह ने लिखी है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 01:00 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 01:00 PM (IST)
अनन्या पांडेय की नई फ़िल्म का एलान, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ 'खो गये हम कहां'
Ananya Pandey's new film announced. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। करण जौहर की स्टूडेंट अनन्या पांडेय को उनके करियर की छठी फ़िल्म मिल गयी है, जिसका शीर्षक है खो गये हम कहां। इस फ़िल्म का निर्माण फ़रहान अख़्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट कर रही है, जबकि निर्देशन डेब्यूटेंट अर्जुन वरेन सिंह के हवाले है। फ़िल्म में अनन्या के साथ गली बॉय फेम अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और द व्हाइट टाइगर से अभिनय की धाक जमाने वाले आदर्श गौरव नज़र आएंगे। 

खो गये हम कहां तीन दोस्तों की कहानी है, जो मुंबई में स्थापित की गयी है। यह आज के डिजिटल दौर में युवा दर्शकों को समर्पित फ़िल्म है। खो गये हम कहां की कहानी ज़ोया अख़्तर, रीमा कागती और अर्जुन वरेन सिंह ने लिखी है। सिद्धांत ने ज़ोया की फ़िल्म गली बॉय में एमसी शेर का किरदार निभाकर ख़ूब चर्चा बटोरी थी। इस फ़िल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में थे। एक्सेल की युद्धरा में भी सिद्धार्थ लीड रोल में दिखेंगे।

आदर्श गौरव को दर्शक हाल ही में अमेज़न प्राइम पर आयी सीरीज़ हॉस्टल डेज़ में देख रहे होंगे। हालांकि, उन्हें नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फ़िल्म द व्हाइट टाइगर से लोकप्रियता मिली, जिसमें आदर्श ने प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका निभायी थी। 

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

एलान के साथ फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया है। खो गये हम कहां 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। अनन्या की बात करें तो 2019 में उन्हें करण जौहर ने स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड में लॉन्च किया था, जिसमें टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा थे।

अनन्या ने हाल ही में शकुन बत्रा निर्देशित फ़िल्म की शूटिंग पूरी की है, जिसमें दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल्स में हैं। खो गये हम कहां, सिद्धांत के साथ उनकी दूसरी फ़िल्म है। इसके अलावा अनन्या फ़िलहाल लाइगर की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा के साथ वो स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। इस फ़िल्म का निर्माण करण जौहर ही कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी