Akshay Kumar ने रिवील किया सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फ़िल्म 'तड़प' का फ़र्स्ट लुक, देखें पोस्टर

तड़प का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फ़िल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया फीमेल लीड रोल में हैं। पोस्टर पर अहान तारा को लगाये हुए हैं मगर अहान का चेहरा नहीं दिखाया गया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:34 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:02 PM (IST)
Akshay Kumar ने रिवील किया सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फ़िल्म 'तड़प' का फ़र्स्ट लुक, देखें पोस्टर
Akshay Kumar reveals Tadap poster. Photo- Mid-day, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के बलवान एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बतौर एक्टर अपनी पारी शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अहान तड़प से बतौर अभिनेता इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज़ डेट मंगलवार को अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के ज़रिए रिवील किया। अक्षय ने पोस्ट में अहान के नाम एक भावुक संदेश भी लिखा।

तड़प का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है, जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फ़िल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया फीमेल लीड रोल में हैं। पोस्टर पर अहान तारा को लगाये हुए हैं, मगर अहान का चेहरा नहीं दिखाया गया है। पोस्टर के साथ अक्षय ने लिखा- अहान, तुम्हारे लिए बड़ा दिन। मुझे अभी भी तुम्हारे पिता सुनील शेट्टी की पहली फ़िल्म बलवान का पोस्टर याद है और आज मैं तुम्हारी पहली फ़िल्म का पोस्टर पेस कर रहा हूं। साजिद नाडियाडवाला की तड़प का पोस्टर शेयर करके बहुत ख़ुश और गौरवान्वित हूं। 

नब्बे और बाद के दौर में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने कई सफल फ़िल्मों में साथ काम किया था। इनमें वक़्त हमारा है, मोहरा, हम हैं बेमिसाल, धड़कन और हेराफेरी जैसी फ़िल्में शामिल हैं। प्रियदर्शन निर्देशित हेराफेरी हिंदी सिनेमा की कल्ट कॉेमेडी फ़िल्मों में शामिल है। अक्षय और सुनील शेट्टी पर्दे के बाहर भी अच्छे दोस्तों में शामिल रहे हैं।

Big day for you Ahan...I still remember seeing your father, @SunielVShetty’s first film, Balwaan’s poster and today I’m presenting yours.... so happy and proud to share the poster of #SajidNadiadwala‘s #Tadap *ing #AhanShetty and @TaraSutaria, releasing in cinemas on 24th Sept! pic.twitter.com/UQZWV7i4Pm

— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 2, 2021

तड़प सिनेमाघरों में 24 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है। तड़प रोमांटिक एक्शन फ़िल्म है, जो 2018 की तेलुगु फ़िल्म आरएक्स 100 का रीमेक है। आरएक्स 100 को रीमेक करने का एलान मार्च 2019 में किया गया था। अक्षय ने एक और पोस्टर शेयर किया, जिसमें अहान का लुक रिवील किया गया है और वो बाइक पर लेटे हुए नज़र आ रहे हैं। उनका लुक काफ़ी रफ़ एंड टफ़ है। इसके साथ अक्षय ने लिखा- एंग्री यंग मैन लुक को पूरी तरह निभाया है। तुम्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतज़ार है। तड़प के लिए मेरा ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। 

Totally nailed the angry young man look here, looking forward to watching you on the big screen. Sending all my love and best wishes for #Tadap, in cinemas on 24th September.#AhanShetty @TaraSutaria @MilanLuthria @WardaNadiadwala @NGEMovies @foxstarhindi pic.twitter.com/bfCBdtvR77

— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 2, 2021

बता दें, 2015 में सुनील की बेटी अथिया शेट्टी को सलमान ख़ान ने हीरो फ़िल्म से लॉन्च किया था। अथिया के साथ सूरज पंचोली ने भी इस फ़िल्म से डेब्यू किया था। अथिया की पिछली फ़िल्म मोतीचूर चकनाचूर 2019 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें वो नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी के साथ नज़र आयी थीं।

chat bot
आपका साथी