Top 10 Indian Stars: अक्षय कुमार, रितिक रोशन, सलमान ख़ान को पछाड़ यह बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी नंबर वन

Top 10 Indian Stars प्रियंका के बाद दूसरे स्थान पर दिशा पाटनी रही हैं जिन्होंने इस साल सलमान ख़ान के साथ भारत में उनकी गर्लफ्रेंड का रोल निभाया था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 03:50 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 10:16 AM (IST)
Top 10 Indian Stars: अक्षय कुमार, रितिक रोशन, सलमान ख़ान को पछाड़ यह बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी नंबर वन
Top 10 Indian Stars: अक्षय कुमार, रितिक रोशन, सलमान ख़ान को पछाड़ यह बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी नंबर वन

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा ने इस साल द स्काई इज़ पिंक फ़िल्म से बॉलीवुड के पर्दे पर वापसी की, मगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका छाई रहीं, जिसके चलते IMDB की Top 10 Stars Of Indian Cinema and Television लिस्ट में प्रियंका टॉप पर हैं। ख़ास बात यह है कि इस लिस्ट में देसी गर्ल ने अक्षय कुमार और सलमान ख़ान जैसे लोकप्रिय सितारों को पीछे छोड़ दिया है। लिस्ट में कई सितारों की एंट्री ने चौंकाया है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह लिस्ट आईएमडीबी प्रो स्टार मीटर रैंकिंग के ज़रिए तैयार की गयी है, जो आईएमडीबी के 200 मिलियन से अधिक विज़िटर्स के पेज व्यूज़ पर आधारित है। इस लिस्ट में जो कलाकार आये हैं, वो आईएमडीबी के साप्ताहिक स्टार मीटर पर पूरे साल हाई रैंक लेते रहे हैं।

प्रियंका के बाद दूसरे स्थान पर आश्चर्यजनक रूप से दिशा पाटनी रही हैं, जिन्होंने इस साल सलमान ख़ान के साथ भारत में उनकी गर्लफ्रेंड का रोल निभाया था। तीसरे स्थान पर रितिक रोशन हैं। इस साल रितिक की 2 फ़िल्में सुपर 30 और वॉर रिलीज़ हुईं। वॉर इस साल की सबसे अधिक नेट कलेक्शन करने वाली फ़िल्म है, जबकि सुपर 30 ने भी शानदार कलेक्शन किया था। इसके लिए रितिक चर्चा में रहे। 

Loading…

 

View this post on Instagram

#Day2 Suited up... ✨ #TheSkyIsPink promotions. In theatres Oct 11.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Sep 25, 2019 at 11:06am PDT

कबीर सिंह की हीरोइन कियारा आडवाणी सबसे अधिक पेज व्यूज़ लेने वाली चौथी सेलेब्रिटी हैं। वहीं, अक्षय कुमार और सलमान ख़ान क्रमश: पांचवें और छठे स्थानों पर रहे हैं। गली बॉय और कलंक में फीमेल लीड रोल निभाने वाली आलिया भट्ट को सातवां स्थान मिला, जबकि भारत में सलमान के साथ नज़र आयीं कटरीना कैफ़ आठवें स्थान पर रही हैं। 

नौवें स्थान पर रकुल प्रीत रहीं। रकुल इस साल दे दे प्यार दे और मरजावां में नज़र आयीं। सबसे अधिक पेज व्यूज़ पाने वाले सेलेब्स की लिस्ट में रकुल की एंट्री हुई है। दसवें स्थान पर शोभिता धुलिपाला रहीं। शोभिता मेड इन हेवन और बर्ड ऑफ़ ब्लड वेब सीरीज़ के लिए चर्चा में रहीं। बार्ड ऑफ़ ब्लड में वो इमरान हाशमी के साथ नज़र आयी थीं। अब वो द बॉडी में एक बार फिर इमरान के साथ दिखेंगी। 

chat bot
आपका साथी