ऋतिक रोशन की आंखों का हुआ ऐसा हाल, तस्वीर देख कर आपके भी उड़ जाएंगे होश, फैंस बोले- 'कुछ दिखाई क्यों नहीं...'

​ऋतिक ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म कहो ना प्यार है से की थी। इसके बाद उन्होंने कोई मिल गया सुपर 30 जैसे एक्सपेरिंटल फिल्म भी की हैं। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 11:05 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:05 AM (IST)
ऋतिक रोशन की आंखों का हुआ ऐसा हाल, तस्वीर देख कर आपके भी उड़ जाएंगे होश, फैंस बोले- 'कुछ दिखाई क्यों नहीं...'
Photo Credit : Hrithik Roshan Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में ग्रीप गॉड के नाम से फेमस एक्टर ऋतिक रोशन आज पूरी दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। ​ऋतिक ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'कोई मिल गया', 'सुपर 30' जैसे एक्सपेरिंटल फिल्म भी की हैं। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं। ऋतिक हमेशा ही अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी और फैमिली की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। इसी बीच ऋतिक ने अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके आंखों का हाल देखकर फैंस काफी हैरान हैं। यहां देखें ऋतिक की तस्वीर...

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

इंडस्ट्री में अपने सिंपल और सोबर नेचर के लिए मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह फनी फेस बनाते दिख रहे हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि ऋतिक कैप पहने हुए मोबाइल फोन को अपने कान पर लगाए हुए किसी से बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी आंखें देखने लायक है। वह अपने आखों से बेवकूफी भरा एक्सप्रेशन देते हुए काफी मजेदार लग रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये कॉल व्हाट्सएप मैसेज हो सकता था।'

ऋतिक रोशन की इस तस्वीर पर लगातार फैंस मजेदार कमेंट्स करते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि ऋतिक की इस फोटो पर फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स जैसे अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, ताहिरा कश्यप ने जहां हंसते हुए इमोजी शेयर की वहीं अर्जुन कपूर ने लाइक किया। इस फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मां मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।'

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह आखिरी बार फिल्म 'वार' फिल्म में नजर आए थे। इस मूवी में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर जैसे सितार लीड रोल में थे। वहीं इन दिनों ऋतिक ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इस मूवी में अलावा ऋतिक, सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन मे बन रही फिल्म ‘फाइटर’ में भी काम कर रहे हैं। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहली बार काम करती दिखेंगी। इस फिल्म को 30 सितंबर 2022 में रिलीज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी