ऋतिक रोशन ने खोला राज़, 'कोई मिल गया' में 'जादू' को क्यों दिया गया था अतिरिक्त अंगूठा?

Hrithik Roshan on Jaadu कोई मिल गया में जादू का किरदार इंद्रवर्द्धन पुरोहित ने निभाया था जो बौने क़द के कलाकार थे। 2014 में उनकी डेथ हो चुकी है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 02:10 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 07:48 AM (IST)
ऋतिक रोशन ने खोला राज़, 'कोई मिल गया' में 'जादू' को क्यों दिया गया था अतिरिक्त अंगूठा?
ऋतिक रोशन ने खोला राज़, 'कोई मिल गया' में 'जादू' को क्यों दिया गया था अतिरिक्त अंगूठा?

नई दिल्ली, जेएनएन। ऋतिक रोशन की फ़िल्म कोई मिल गया उनके करियर की सबसे अहम फ़िल्मों में शामिल है। इस फ़िल्म में एलियन जादू के किरदार को काफ़ी पसंद किया गया था, जो फ़िल्म की कहानी का अहम हिस्सा था। अब ऋतिक ने सालों बाद इससे जुड़ा एक राज़ खोला है। 

दरअसल, एक फैन ने हाल ही में कोई मिल गया देखी और उसके बाद ट्विटर ऋतिक से सवाल किया- टीवी पर कोई मिल गया देख रहा हूं और एक अजीब बात पर नज़र गयी। जादू को क्या जानबूझकर एक अतिरिक्त अंगूठा दिया गया था जैसे कि रोहित मेहरा का था। दोनों किरदारों के बीच इस संबंध के पीछे बड़ा कारण क्या था। 

ऋतिक ने फैन की उत्सुकता का जवाब देते हुए लिखा- हां। यह इसलिए किया गया था ताकि रोहित उसके साथ जुड़ाव महसूस कर सके। लेकिन हमें यह कुछ ढककर रखना पड़ा, क्योंकि अंगूठा वैसा नहीं दिख रहा था, जैसा मुझे चाहिए था। मेरे दोस्त आपकी नज़र पैनी है। सुरक्षित रहिए। 

Yes. It was to help Rohit feel familiarity. But we had to keep it subtle as the thumb didn’t look as great as I wanted :) you have a good eye my friend . Stay safe . https://t.co/IFjZk9yDry" rel="nofollow

— Hrithik Roshan (@iHrithik) June 2, 2020

कोई मिल गया में ऋतिक के किरदार रोहित मेहरा को पहले मंदबुद्धि दिखाया गया था, जिसे एक एलियन मिल जाता है। ऋतिक और उनका बच्चा गैंग इस एलियन को जादू नाम देते हैं। नीले रंग के जादू के पास सुपर पॉवर्स होती हैं। संयोगवश धरती से संपर्क होने के बाद एलियन यहां आता है।

भोला-भाला रोहित उसे छिपाकर रखता है और धीरे-धीरे एलियन रोहित को शक्तियां देता है, जिससे रोहित स्मार्ट और पॉवरफुल बन जाता है। कोई मिल गया में जादू का किरदार इंद्रवर्द्धन पुरोहित ने निभाया था, जो बौने क़द के कलाकार थे। 2014 में उनकी डेथ हो चुकी है। जादू के कॉस्ट्यूम ऑस्ट्रेलियन आर्टिस्ट जेम्स कॉलनर ने बनाये थे। वैसे जादू पर बच्चों के चैनल निकलोडियन पर 2004 में एक एनिमेशन कम लाइव सीरीज़ आ चुकी है, जिसका नाम था जे बोले तो जादू।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, राकेश कृष 4 में एलियन जादू को वापस लाने पर विचार कर रहे हैं। इस आइडिया को लगभग लॉक कर दिया गया है कि 17 साल बाद फ़िल्म की कहानी में जादू की वापसी होगी। (Photo- twitter)

chat bot
आपका साथी