ऋतिक रोशन ने जिम में इन पॉपुलर गानों पर किया जबरदस्त डांस, दीपिका पादुकोण ने बताया 'जोकर'

अब हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वो 80 के दशक के गानों पर झूम रहे हैं। उनका ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:24 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:24 PM (IST)
ऋतिक रोशन ने जिम में इन पॉपुलर गानों पर किया जबरदस्त डांस, दीपिका पादुकोण ने बताया 'जोकर'
ऋतिक रोशन की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। ऋतिक रोशन अक्सर अपने फिटनेस वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वो 80 के दशक के गानों पर झूम रहे हैं। उनका ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

ऋतिक रोशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। खासकर ऋतिक रोशन अपने फिटनेस वीडियो को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने कुछ वीडियोज और शेयर किए हैं। इन वीडियोज में ऋतिक रोशन मस्ती करते हुए वर्कआउट कर रहे हैं। लेकिन ऋतिक इसमें मस्ती करते हुए वर्कआउट कर रहे हैं। ऋतिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

ऋतिक रोशन ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये वीडियोज शेयर किए हैं। इन वीडियोज में ऋतिक रोशन 80 के दशकके गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं। इन वीडियोज में ऋतिक रोशन जिम के अंदर हैं। जिम में पुराने जमाने के गाने बज रहे हैं। जिन्हें सुनकर ऋतिक रोशन खुद को रोक नहीं पाते और डांस करने लगते हैं। ऋतिक मिथुन चक्रवर्ती के मशहूर गाने 'जिम्मी जिम्मी आजा आजा' पर डांस कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर कई लोग कमेंट कर अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण के कमेंट ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दीपिका पादुकोण ने ऋतिक की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें 'जोकर' बताया है। वहीं दीपिका के अलावा ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह, वाणी कपूर, कृति सेनन, आयुष्मान खुराना, प्रीति जिंटा ने भी कमेंट किया है।

chat bot
आपका साथी