हनी सिंह की पत्नी ने ससुर पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप, कहा- कपड़े बदलते हुए कमरे में...

शालिनी तलवार ने अपने बयान में ससुर को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया। शालिनी ने बताया कि जब वो कपड़े बदलती थीं तो कभी-कभी नशे की हालत में उनके ससुर उनके कमरे में घुस जाया करते थे।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 08:22 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:22 AM (IST)
हनी सिंह की पत्नी ने ससुर पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप, कहा- कपड़े बदलते हुए कमरे में...
Image Source: Shalini Talwar Social Media Page

नई दिल्ली, जेएनएन। सिंगर और रैपर हनी सिंह आजकल अपनी पत्नी शालिनी तलवार के साथ विवादों के चलते सुर्खियों में हैं। शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही अपने लिए हर्जाने के तौर पर 10 करोड़ रुपए की मांग भी की है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस केस में एक और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। शालिनी ने अपने ससुर पर खुद को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है।

गलत तरीके से छूता था ससुर

शालिनी तलवार ने अपने बयान में हनी सिंह पर चीटिंग करने का आरोप तो लगाया ही है साथ ही ससुर को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया। शालिनी ने बताया कि जब वो कपड़े बदलती थीं तो कभी-कभी नशे की हालत में उनके ससुर उनके कमरे में घुस जाया करते थे और उन्हें गलत तरीके से छूते थे। हनी सिंह के लिए शालिनी का कहना है कि उनके अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे और वो एल्कोहल और ड्रग्स के एडिक्ट भी हैं।

शालिनी ने मांगा 5 लाख महीना

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शालिनी ने कोर्ट से अपील की है कि हनी सिंह दिल्ली में उनके किराए पर लिए फ्लैट के लिए हर महीने 5 लाख रुपए का इंतजाम करें, ताकि वो अपनी अपनी मां के बजाए खुद पर निर्भर होकर रह सकें। इसके अलावा शालिनी ने हनी सिंह को साझा गृहस्थी किसी को बेचने या तीसरे शख्स को इसमें शामिल करने से रोक की भी मांग की है।

हनी सिंह करता था मार-पीट

शालिनी ने यह भी कहा कि उनके साथ हनी सिंह ने हनीमून के दौरान भी मारपीट की थी। जब वो मॉरीशस अपने हनीमून के लिए गए थे तो हनी सिंह का व्यवहार कुछ बदला-बदला नजर आ रहा था। लेकिन जब मैंने उनसे सवाल किया तो उन्होंने मुझपर चिल्लाए। 

बात दें कि हनी की शादी के बारे में कम ही लोग जानते थे। हनी सिंह और शालिनी तलवार ने 20 साल की दोस्ती को प्यार में बदला था। इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। 

chat bot
आपका साथी