Himesh Reshammiya किशोर कुमार और लता मंगेशकर के रिलीज नहीं हुए गाने को करेंगे रिलीज, सुनाया दिलचस्प किस्सा

हिमेश रेशमिया ने कई फिल्मों के लिए लोकप्रिय गाने बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया है। हिमेश रेशमिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। डियन आइडल में इस बार का एपिसोड किशोर कुमार स्पेशल होगा।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:15 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 08:10 PM (IST)
Himesh Reshammiya किशोर कुमार और लता मंगेशकर के रिलीज नहीं हुए गाने को करेंगे रिलीज, सुनाया दिलचस्प किस्सा
हिमेश रेशमिया के पिता को किशोर कुमार के साथ काम करने का अवसर मिला था।

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन आइडल 12 के सेट पर हिमेश रेशमिया ने दावा किया है कि वह किशोर कुमार और लता मंगेशकर के रिलीज नहीं हुए गाने को अब रिलीज करने वाले हैं। इंडियन आइडल में इस बार का एपिसोड किशोर कुमार स्पेशल होगा। इसमें किशोर कुमार के 100 गानों पर प्रतियोगी परफॉर्म करेंगे।

इस अवसर पर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार बतौर जज भी नजर आएंगे। किशोर कुमार को शो के माध्यम से ट्रिब्यूट दिया जाएगा। अनु मलिक, हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ अमित कुमार का स्वागत करेंगे। प्रतियोगी अंजली गायकवाड ने किशोर कुमार के गानों मेरे नैना सावन भादो, अरे यार मेरी तुम हो गजब, पिया पिया, मोरा जिया पुकारे पर परफॉर्म कर सभी का दिल जीत लिया था।

अंजली गायकवाड की सराहना सभी ने की। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने अपने पिता के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें किशोर कुमार के साथ काम करने का अवसर मिला था। इस बारे में बताते हुए हिमेश रेशमिया कहते है, 'उस दौर में मेरे पिता विपिन रेशमिया ने किशोर कुमार के साथ गाना रिकॉर्ड किया था। जिसे क्लासिकल टच दिया गया था। वह गाना आज भी मेरे साथ है और यह गाना अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया है।

वहीं मेरे पिता ने इसे म्यूजिक दिया है।' हिमेश रेशमिया ने कई फिल्मों के लिए लोकप्रिय गाने बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया है। हिमेश रेशमिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। इंडियन आइडल लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

कोरोना महामारी के बीच यह शो लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। इंडियन आइडल में कई प्रतियोगी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। शो की जज नेहा कक्कड़ एक लोकप्रिय गायिका है और वह अक्सर अपने म्यूजिक वीडियो रिलीज करती रहती हैं। उनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं।

chat bot
आपका साथी