तस्वीरों में देखिये सुपरस्टार्स का बचपन, सलमान, प्रियंका और रणवीर को पहचानना है मुश्किल

आइये आपको दिखातें हैं सलमान ख़ान से लेकर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और भी कई स्टार्स की बचपन की तस्वीरें!

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Thu, 26 Apr 2018 01:51 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 03:31 PM (IST)
तस्वीरों में देखिये सुपरस्टार्स का बचपन, सलमान, प्रियंका और रणवीर को पहचानना है मुश्किल
तस्वीरों में देखिये सुपरस्टार्स का बचपन, सलमान, प्रियंका और रणवीर को पहचानना है मुश्किल

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार्स जैसे स्क्रीन पर दिखाई देते हैं रियल लाइफ में वो उससे बहुत अलग होते हैं और यही कारण हैं कि उनके फैन्स उन्हें रियल लाइफ में देखना ज्यादा पसंद करते हैं। उनकी रियल लाइफ स्टोरीज़ जानने की दिलचस्पी हर किसी को होती है, इसलिए लोग उन्हें सोशल साइट्स पर भी फॉलो करते हैं। इन्टरनेट पर उनकी अनदेखी और कैंडिड तस्वीरें खोजते रहते हैं। वैसे, ऐसी ही कुछ तस्वीरें हम आपके सामने पेश करने वाले हैं।

पुरानी थ्रोबैक तस्वीरें तो और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग होती हैं, इसलिए हमारी इस रिपोर्ट में हम बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की बचपन की तस्वीरें लेकर आए हैं। आइये आपको दिखातें हैं सलमान ख़ान से लेकर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और भी कई स्टार्स की बचपन की बेहद प्यारी तस्वीरें!

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के जाने के बाद पहला जन्मदिन कुछ ऐसे मनाया बोनी कपूर ने, बच्चों ने की पूरी तैयारी

ये हैं बॉलीवुड के किंग ख़ान, शाह रुख़ ख़ान! कोल्ड ड्रिंक मज़ा लेते हुए SRK की ये तस्वीर आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। SRK जल्द ही फिल्म 'ज़ीरो' में बौने के किरदार में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी होंगी।

ये हैं Daddy's Little Girl, जिन्होंने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। जी हां, अपने पापा अशोक चोपड़ा की गोद में हंसती खेलती ये बच्ची प्रियंका चोपड़ा हैं। प्रियंका जल्द ही निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

भाई-भाई! ये हैं सलमान ख़ान जो अपने पिता सलीम और मां सुशीला के साथ हैं। साथ में उनकी बहन अलविरा भी है। सलमान की आंखें अब भी वैसी ही हैं, है ना? सलमान जल्द ही अली अब्बास ज़फर की फ़िल्म 'भारत' में नज़र आने वाले हैं जिसमें उनके कटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी दिखाई देंगी।

ये हैं बॉलीवुड की वो अभिनेत्री जिन्होंने शाहरुख़ ख़ान का हाथ थाम कर बॉलीवुड में कदम रखा था और ये बन गई हैं बॉलीवुड की सुपरस्टार। पिता प्रकाश पादुकोण के साथ ये हैं दीपिका पादुकोण जो अब दुल्हन बनने जा रही हैं और इनकी डोली लेकर जाएंगे अभिनेता रणवीर सिंह।

इनकी आंखों को देखकर ही आप पहचान गए होंगे कि ये हैं 'रॉकस्टार' रणबीर कपूर। मां नीतू कपूर और पिता ऋषि कपूर के साथ Cowboy हैट पहने रणबीर कितने क्यूट लग रहे हैं। बता दें कि रणबीर जल्द आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं और उनके साथ फ़िल्म 'ब्रम्हास्त्र' में नज़र आने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें: Video: पापा अक्षय से कम नहीं बेटी नितारा, 6 साल की उम्र में करने लगीं ये मुश्किल काम

अक्षय कुमार के साथ यह कोई उनका फैन नहीं है। ये हैं वो जिन्होंने आज हर किसी को अपना फैन बना रखा है। ये हैं रणवीर सिंह! जी हां, ये क्यूट सा लड़का जो अक्षय के साथ अपना फैन मोमेंट शेयर कर रहा है यह रणवीर हैं। रणवीर जल्द ही सारा अली ख़ान के साथ फ़िल्म 'सिम्बा' में नज़र आने वाले हैं और दीपिका से उनकी शादी के बारे में तो अप जानते ही हैं।

बॉलीवुड की फैशनिस्ता, जी हां ये हैं सोनम कपूर जो इस तस्वीर में अपने कज़िन अर्जुन कपूर के साथ हैं। सोनम पिछली बार करीना कपूर ख़ान और स्वरा भास्कर के साथ फ़िल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नज़र आई थीं। बिज़नस मैन आनंद आहूजा के साथ उनकी शादी साल 2018 की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी।

ये हैं बॉलीवुड की सबसे यंग और बेहतरीन एक्ट्रेस, जिन्होंने साल 2012 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। इनकी पहली फ़िल्म थी 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर'। जी हां, ये हैं बॉलीवुड की पटाखा गुड्डी आलिया भट्ट। आलिया की आने वाली फ़िल्मों की बात की जाए तो रणबीर के साथ 'ब्रम्हास्त्र' के अलावा वो रणवीर के साथ 'गली बॉय', माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और संजय दत्त के साथ 'कलंक' और करीना कपूर ख़ान,रणवीर सिंह, विक्की कौशल, भूमि पेडणेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर के साथ फ़िल्म 'तख़्त' में दिखाई देंगी। 

यह भी पढ़ें: जल्द होने वाली है शादी, मगर दिल्ली ने किया प्रियंका चोपड़ा का यह हाल

इसके अलावा हमारे पास कुछ और भी तस्वीरें हैं, पहले नंबर पर अपनी मां के साथ कैमरे की फ्लैश से आखें बंद कर लेने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा। दुसरे नंबर पर अपने पिता की गोद में हंसती हुई ये बच्ची है परिणीती चोपड़ा। बिलकुल सेंटर में तीसरे नंबर पर हैं बच्चन परिवार के बच्चे, श्वेता नन्दा और अभिषेक। चौथे नंबर पर अपने भाई सिद्धांत के साथ हैं श्रद्धा कपूर और आख़िरी पांचवें नंबर पर हैं छोटे वरुण धवन अपने बड़े भाई रोहित के साथ।

chat bot
आपका साथी