'हसीन दिलरुबा' के एक्टर ने शेयर की 12 साल पुरानी फोटो, प्यार देने वालों को बोले 'शुक्रिया'

दरअसल हर्षवर्धन राणे ने अपनी एक 12 साल पुरानी तस्वीर फैंस के साथ शेयर कर उन्हें ट्रीट दी है। इस फोटो में हर्षवर्धन को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है। हर्षवर्धन ने साल 2010 में तेलुगू फिल्म थाकिट थाकिट से डेब्यू किया था।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 03:30 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 03:30 PM (IST)
'हसीन दिलरुबा' के एक्टर ने शेयर की 12 साल पुरानी फोटो, प्यार देने वालों को बोले 'शुक्रिया'
हर्षवर्धन राणे की 12 साल पुरानी फोटो, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में यूं तो कई लोग हाथ आजमाने आते हैं। लेकिन किसी की किस्मत और मेहनत रंग लाती है और किसी की नहीं। ऐसे ही अभिनेता हैं हर्षवर्धन राणे, जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से आज बॉलीवुड में एक नाम कमा लिया है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'हसीन दिलरुबा' को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। वहीं अपने फैंस के इस प्यार से हर्षवर्धन भी काफी खुश हैं। ऐसे में उन्होंने खासतौर पर अपने फैंस को शुक्रिया अदा किया है।

दरअसल हर्षवर्धन राणे ने अपनी एक 12 साल पुरानी तस्वीर फैंस के साथ शेयर कर उन्हें ट्रीट दी है। इस फोटो में हर्षवर्धन को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है। हर्षवर्धन ने साल 2010 में तेलुगू फिल्म 'थाकिट थाकिट' से डेब्यू किया था। जिसके लिए उन्होंने साल 2009 में लुक टेस्ट दिया था। ये तस्वीर उसी समय की है जब वो अपने लुक टेस्ट के लिए गए थे। इसके साथ उन्होंने साल 2021 यानी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को प्यार देने लिए धन्यवाद भी कहा है।

हर्षवर्धन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीर शेयर की है। जिसमें 12 साल पुरानी फोटो में अभिनेता का लुक पूरी तरह से बदला हुआ लग रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इन दो तस्वीरों में दिख रहे झल्ले और अनाड़ी लड़को में फर्क सिर्फ इतना है कि राइट तस्वीर में दिख रहे लड़के को आपका प्यार मिला! शुक्रिया मुझे ऊंचा बढ़ने की हिम्मत देने के लिए!'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

हर्षवर्धन की इस तस्वीर को उनके फैंस का खूब सारा प्यार मिल रहा है। जिसे देख अभिनेता खुद भी काफी इमोशनल हो रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस फोटो पर कमेंट कर लिख रहे हैं 'यदि लेफ्ट साइड वाला लड़का मेहनत नहीं करता तो राइट साइड वाले को इतना प्यार नहीं मिलता।' ये हर्षवर्धन की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि वो आज इस मुकाम पर पहुंच गए हैं।

बात करें हर्षवर्धन के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों के साथ डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म 'सनम तेरी कसम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद कुछ समय तक वो सिनेमा से नदारद रहे। लेकिन अब एक बार फिर से उन्होंने फिल्मों में सक्रियता बढ़ा दी है। हर्षवर्धन जल्द ही फिल्म 'कुन फाया कुन' में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

chat bot
आपका साथी