Harshvardhan Rane ने बाइक बेचकर की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था, कही यह बात

हर्षवर्धन राणे अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। उनकी पोस्ट काफी पसंद की जाती है जो कि वायरल भी होती है। हर्षवर्धन राणे मॉडलिंग भी कर चुके हैं। उन्होंने कई ऐड में काम किया है। वह ऐड जगत के एक जाने-माने मॉडल हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 03:07 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 03:07 PM (IST)
Harshvardhan Rane ने बाइक बेचकर की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था, कही यह बात
हर्षवर्धन राणे ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के माध्यम से बाइक बेचने की जानकारी दी है।

नई दिल्ली, जेएनएन। हर्षवर्धन राणे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वह कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों की सहायता करने के लिए अपनी बाइक बेच कर कुछ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था करना चाहते हैं।

अब उन्होंने जानकारी दी है कि उनकी बाइक बिक गई है और तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैदराबाद के अस्पतालों में पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कुछ और की व्यवस्था हो रही है। हर्षवर्धन राणे ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के माध्यम से बाइक बेचने की जानकारी दी थी। उनके इस प्रयास को काफी लोगों ने सराहा था। इसके चलते हर्षवर्धन राणे की बाइक बिक गई और वह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने में सफल रहे।

इस बारे में बताते हुए हर्षवर्धन राणे ने कहा, 'आपकी सहायता के लिए धन्यवाद। तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैदराबाद पहुंच चुके हैं। जल्द कुछ और आ रहे हैं। यह मैं बिना आपके समर्थन के नहीं कर सकता था।' हर्षवर्धन राणे जल्द फिल्म 'कुन फाया कुन' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा संजीदा शेख की अहम भूमिका है। फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है।

फिल्म की शूटिंग वाई-पंचगनी में की गई है। वहीं कुछ हिस्सा महाबलेश्वर के आसपास के इलाकों में शूट किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन कुशन नंदी ने किया है। हर्षवर्धन राणे फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। इसके पहले वह किम शर्मा के साथ अपने अफेयर को लेकर खबरों में थे।

हालांकि बाद में किम शर्मा के साथ उनका ब्रेकअप हो गया था। हर्षवर्धन राणे अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। उनकी पोस्ट काफी पसंद की जाती है जो कि वायरल भी होती है। हर्षवर्धन राणे मॉडलिंग भी कर चुके हैं। उन्होंने कई ऐड में काम किया है। वह ऐड जगत के एक जाने-माने मॉडल भी रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी