प्रेग्नेंट हैं 'हैरी पॉटर' फेम अफशान आजाद, शेयर की बेबी बंप के साथ तस्वीर

हैरी पॉटर फैम अभिनेत्री अफशान आजाद ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने फैंस को बताया है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। अफशान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 09:23 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:18 AM (IST)
प्रेग्नेंट हैं 'हैरी पॉटर' फेम अफशान आजाद, शेयर की बेबी बंप के साथ तस्वीर
बेबी बंप फ्लॉंट करतीं अफशान आजाद, फोटो साभार: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। हैरी पॉटर फैम अभिनेत्री अफशान आजाद ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने फैंस को बताया है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। अफशान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। इस खबर को सुनकर अफशान के फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके पोस्ट पर भी बधाइयों का तांता लग गया है।

अफशान आजाद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर की है। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके पति नबिल काजी भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सबके लिए एक सीक्रेट का खुलासा कर रही हूं, मैं मां बनने वाली हूं। ये अब तक का सबसे बड़ा गिफ्ट है, बेबी काजी देने के लिए शुक्रिया अल्लाह। हम दोनों के दिल प्यार से भरे हुए हैं और हम थोड़े नर्वस भी हैं। कृपया अपनी दुआओं में हमें याद रखिएगा'।

 

View this post on Instagram

A post shared by Official Afshan (@afshanazad)

अफशान की इस पोस्ट पर उनको बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है। अफशान ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक अन्य तस्वीर भी साझा की है जिसके जरिए उन्होंने शुभकामनाएं देने वालों का आभार व्यक्त किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अफशान ने लिखा, 'आप सभी के कमेंट्स और शुभकामनाओं के लिए बहुत धन्यवाद। हम आप सभी के प्यार के लिए आभारी हैं। बेबी काजी को अभी से ही इतना प्यार किया जा रहा है।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Official Afshan (@afshanazad)

बता दें कि अफशान आजाद हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म सीरीज में शुमार 'हैरी पॉटर'में नजर आई थीं। उन्होंने साल 2005 से 2011 तक इस फिल्म सीरीज में काम किया था। फिल्म में मुख्य किरदार में डैनियल रेडिक्लिफ, एमा वॉट्सन और रूपर्ट ग्रिंट नजर आए थे। इस फिल्म को दुनियाभर में खूब प्यार मिला था।

chat bot
आपका साथी