Happy Independence Day 2020: ये 5 फिल्में बताती हैं...जब देश की आन-बान-शान के लिए महिलाओं ने संभाला मोर्चा

Happy Independence Day 2020 आज हम आपको 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिला बेस्ड कई ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर आपकेे अंदर भी जुनून जाग उठेगा।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 11:42 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:18 PM (IST)
Happy Independence Day 2020: ये 5 फिल्में बताती हैं...जब देश की आन-बान-शान के लिए महिलाओं ने संभाला मोर्चा
Happy Independence Day 2020: ये 5 फिल्में बताती हैं...जब देश की आन-बान-शान के लिए महिलाओं ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली, जेएनएन। 15 अगस्त का जोश पूरे देश में देखने को मिलता है। इस दिन हर कोई देशभक्ति की भावना से लबरेज नजर आता है। वहीं इस दिन को और भी खास बनाने में बॉलीवुड फिल्मों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। बॉलीवुड हमेशा से ही लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना पैदा करने का काम करता है। देश वासियो में देशभक्ति की भावना को और भी गहरा करने के लिए बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। इसमें 'लगान', 'स्वदेश', 'बॉर्डर', 'गदर', 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी कई​ फिल्में शामिल हैं। ये सभी फिल्में ज्यादातर पुरुषों पर आधारित हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि महिला आधारित देशभक्ति फिल्में देखने के लिए है ही नहीं। आज हम आपको 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिला बेस्ड कई ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर आपकेे अंदर भी जुनून जाग उठेगा। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में..

 

View this post on Instagram

The best memories. A journey I will always be eternally grateful for; for the people I met along the way, and for everything I felt and learnt 🥰

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Aug 14, 2020 at 3:10am PDT

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल  

जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'गुंजन सक्सेना' ऑनलाइन रिलीज हो रही है।  ये एक बायोपिक फिल्म है जो कि महिला पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। गुंजन युद्ध क्षेत्र में उड़ने वालीं भारत की पहली महिला पायलट थीं। 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान साहस और धैर्य का प्रदर्शन करने के लिए उन्हें शौर्य वीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यहीं नहीं गुंजन ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीविद्या राजन के साथ सैनिकों को बहादुरी के साथ बचाने का काम किया था।   

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी

झांसी की रानी मणिकर्णिका पर ​आधारित फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी' एक शानदार फिल्म है। इस फिल्म में एक्ट्रेस कंगना रनोट रानी  मणिकर्णिका की भूमिका में नजर आईं थीं। ये फिल्म एक महिला योद्धा होने की सशक्त कहानी प्रदर्शित है।  

राज़ी

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'राजी' की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अलिया के किरदरा को काफी सराहा गया था। ये फिल्म  एक मुस्लिम लड़की सेहमत की एक वास्तविक और अनकही कहानी है पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान एक भारतीय महिला जासूस के रूप में एक पाकिस्तानी परिवार में शादी की।  

नीरजा 

नीरजा भनोट जो कि एक भारतीय एयर होस्टेस और मॉडल होती है उनके जीवन पर आधारित फिल्म 'नीरजा' थी। इस फिल्म को राम माधवानी द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म में सोनम कपूर नीरजा के रोल में नजर आईं थीं। नीरजा ने अपनी पैन एम 73 की फ्लाइट में 359 यात्रियों को बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। विमान का 1986 में आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था।  

चक दे! इंडिया

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'चक दे! इंडिया' आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में भारतीय महिला हॉकी टीम की एक काल्पनिक कहानी दिखाई गई है जो विश्व कप जीतती है। 

chat bot
आपका साथी