Independence Day Songs: ये हैं वो 5 गाने, जिन्हें सुनते ही दिल में भर जाता है देशभक्ति का जोश

Independence Day Songs तेरी मिट्टी वंदे मातरम संदेशे आते है ऐ मेरे वतन के लोगों जब जीरो दिया मेरे भारत ने यह सभी गाने देशभक्ति से ओत-प्रोत हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 10:32 AM (IST)
Independence Day Songs: ये हैं वो 5 गाने, जिन्हें सुनते ही दिल में भर जाता है देशभक्ति का जोश
Independence Day Songs: ये हैं वो 5 गाने, जिन्हें सुनते ही दिल में भर जाता है देशभक्ति का जोश

नई दिल्ली, जेएनएनl आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। साथ ही उन लोगों को याद कर रहा है, जिन्होंने इस आजादी के लिए अपने प्राण भी न्यौछावर कर दिए थे। उन्हें याद करने का सबसे अच्छा जरिए है, वो देशभक्ति गाने, जिन्हें सुनकर आप दिल में भी देशभक्ति की भावना जाग उठेगी। हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के लिए बॉलीवुड गानों की एक सूची है, जो देशभक्ति से ओत-प्रोत है और आपको भावुक कर देगाl

इस अवसर पर हमारे देश में कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें परेड, भारतीय ध्वज फहराना, देशभक्ति गीतों पर प्रदर्शन, भाषण इत्यादि शामिल हैं। हम स्वतंत्रता के 2020 में 74 वीं वर्षगांठ मनाएंगे। इस वर्ष COVID-19 महामारी के कारण उत्सव का एक अलग रूप हो सकता है क्योंकि हमें सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों को बनाए रखना होगा। लेकिन हम अब भी उत्सव मना सकते हैं और इन देशभक्ति गीतों के साथ भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर सकते हैं।  

तेरी मिट्टी

तेरी मिट्टी एक देशभक्ति हिंदी गीत है, जो 1897 में हुई सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित 2019 की फिल्म केसरी में हैl इस गाने के माध्यम से सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई है। इसे फिल्म रिलीज से एक सप्ताह पहले रिलीज किया गया था। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और आज भी यह गाना लोग गुनगुनाते हैl

वंदे मातरम

फिल्म ABCD 2 19 जून 2015 को रिलीज़ हुई। फिल्म के पहले भाग के दौरान युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को डांस ग्रुप द्वारा अभ्यास करने के दौरान पृष्ठभूमि में चित्रित किया गया था। यह गाना आज के युवाओं में अधिक लोकप्रिय हैl

संदेशे आते हैं

संदेशे आते हैं 1997 की फिल्म बॉर्डर का एक देशभक्ति गाना है, जिसका निर्देशन जे. पी. दत्ता ने किया था। इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा था, इसे अनु मलिक ने संगीतबद्ध किया थाl रूपकुमार राठौड़ और सोनू निगम ने इस गाने को गाया था। यह गीत भारतीय सैनिकों के दर्द का वर्णन करता है और फिल्म की सफलता का एक बड़ा कारण था।

ऐ मेरे वतन के लोगों

प्रसिद्ध गायक लता मंगेशकर द्वारा लोकप्रिय देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों में शहीदों की पीड़ा के बारे में बताया गया है। यह गीत 1963 में भारत-चीन युद्ध के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों की याद में बनाया गया था।

जब जीरो दिया मेरे भारत ने

फिल्म पूरब और पश्चिम (1970) के इस सुपर हिट गाने का आनंद लेl इस फिल्म में अशोक कुमार, सायरा बानो, मनोज कुमार, प्राण, निरूपा रॉय, प्रेम चोपड़ा और विनोद खन्ना की अहम भूमिका थीl स्वतंत्रता दिवस पर सुनने के लिए यह एक महान देशभक्ति गीत है।

chat bot
आपका साथी