Happy Independence Day 2020: अमिताभ बच्चन ने स्वतंत्रता दिवस पर फैंस को खास अंदाज में दी बधाई, शेयर किया ये पोस्ट

Happy Independence Day 2020अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 15 अगस्त की बधाई अपने फैंस को खास अंदाज में दी है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 08:02 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 08:17 AM (IST)
Happy Independence Day 2020: अमिताभ बच्चन ने स्वतंत्रता दिवस पर फैंस को खास अंदाज में दी बधाई, शेयर किया ये पोस्ट
Happy Independence Day 2020: अमिताभ बच्चन ने स्वतंत्रता दिवस पर फैंस को खास अंदाज में दी बधाई, शेयर किया ये पोस्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। आज पूरा देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास दिन को हर कोई पूरे उत्साह के साथ मनाता है। इस दिनों को लेकर बॉलीवुड में भी काफी जोश देखने के मिलता है। वहीं सेलेब्स भी स्वतंत्रता दिवस को पूरे जोश के साथ मनाते हैं। सेलेब्स हर मौके पर अपने फैंस को सोशल मीडिया पर बधाई देते हैंं। वहीं बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन भी इस मामले में पीछे नहीं है। वह अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर हमेशा ही जुड़े रहते हैंं। ऐसे में वह फैंस को 74वां स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना कैसे भूल सकते थे। अमिताभ बच्चन ने 15 अगस्त की बधाई की अपने फैंस को खास अंदाज में दी है। 

 

View this post on Instagram

🙏🙏🙏🙏🙏🙏.. the true warriors in the fight against the Pandemic .. salute .. and on this auspicious DAY of INDEPENCE WISHES FOR PEACE PROSPERITY AND HARMONY ..

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on Aug 14, 2020 at 11:13am PDT

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है जो कि तिरंगे के रंग में रंगी नजर आ रही है। तस्वीर में वो हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ ही उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'महामारी के खिलाफ लड़ाई में सच्चे योद्धाओं को .. सलाम .. और इस तरह की शांति और शांति और सद्भावना के लिए शुभ अवसरों की शुभकामनाएं।'

बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन कोरोना महामारी को मात देकर अस्पताल से स्वस्थ्य होकर वापस घर लोटे हैं। हॉस्पिल से भी ​बिग बी लगातार खुद से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते नजर आए थे। वहीं घर अपने के बाद तो वह रोजाना अपनी खास तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। वहीं फैंस भी उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद करते हुए उसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

 Photo Credit : Amitabh Bachchan Instagram

chat bot
आपका साथी