Children's Day: एक क्यूट तो दूसरा सुपर क्यूट, मिलिए बॉलीवुड के स्टार किड्स की जोड़ियों से

छोटे और क्यूट स्टार किड्स जब अपने सिब्लिंग्स के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं तो उस तस्वीर को लाखों की संख्यां में शेयर करते हैं। आइये आपको दिखाते हैं इन्हें क्यूट स्टार किड्स जोड़ियों की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें!

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 04:47 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 06:15 PM (IST)
Children's Day: एक क्यूट तो दूसरा सुपर क्यूट, मिलिए बॉलीवुड के स्टार किड्स की जोड़ियों से
Children's Day: एक क्यूट तो दूसरा सुपर क्यूट, मिलिए बॉलीवुड के स्टार किड्स की जोड़ियों से

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स तो स्टार्स हैं ही मगर उनके बच्चे भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं होते। जाह्नवी कपूर, सारा अली ख़ान, आलिया भट्ट जैसे कई स्टार्स अब बॉलीवुड का हिस्सा बन चुके हैं मगर कुछ स्टार किड्स अभी भी किड हैं लेकिन, अपने पेरेंट्स की तरह सुर्खियां बटोरना वो बहुत अच्छे से जानते हैं। इनके पेरेंट्स की तरह ही इनके भी कई फैन्स हैं जो इनकी एक झलक को सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं और मज़ा तो तब आता है जब ये एक नहीं बल्कि अपने सिब्लिंग्स के साथ होते हैं।

छोटे और क्यूट स्टार किड्स जब अपने सिब्लिंग्स के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं तो उस तस्वीर को लाखों की संख्यां में शेयर करते हैं। आइये आपको दिखाते हैं इन्हें क्यूट स्टार किड्स जोड़ियों की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें!

यह भी पढ़ें: जल्द होने वाली है शादी, मगर दिल्ली ने किया प्रियंका चोपड़ा का यह हाल

बॉलीवुड वर्ल्ड के सबसे पॉपुलर छोटे सिब्लिंग्स हैं सैफ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के बेटे तैमूर अली ख़ान और सैफ की बहन सोहा अली ख़ान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया खेमू। तैमूर और इनाया एक साथ खूब खेलते हैं और अक्सर साथ दिखाई भी देते हैं। जहां तैमूर 20 दिसम्बर 2017 को जन्में थे वहीं, उनकी छोटी बहन इनाया का जन्म 29 सितम्बर 2017 को हुआ था।

शाहिद कपूर और मीरा कपूर की बेटी मिशा कपूर ने इसी साल सितम्बर में अपने छोटे भाई का स्वागत किया है। शाहिद और मीरा ने अपने बेटे का नाम ज़ैन कपूर रखा है। ज़ैन की पहली तस्वीर उन्होंने हाल ही में दिवाली पर रिलीज़ की थी।

करण जौहर के बच्चे यश और रूही भी स्टार किड्स की लिस्ट में काफी पॉपुलर हैं। आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, शाह रुख़ ख़ान जैसे कई स्टार्स यश और रूही से बेहद प्यार करते हैं। यश और रूही भी अब बड़े हो रहें हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ खेलते हुए दिखाई देते हैं, और इनके यह वीडियो खुद करण अपने सोशल अकाउंट पर  शेयर करते हैं।

सनी लियोनि और डेनियल वेब्बर ने भी सेरोगेसी से हाल ही में दो ट्विन बेबीज़ को अपनी ज़िन्दगी में लाया है इनका नाम उन्होंने आशेर सिंह और नोहा सिंह रखा है। पिछले साल उन्होंने एक बेटी को भी गोद लिया था, जिसका नाम उन्होंने निशा कौर रखा था।

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख के भी दो बेटे हैं। रिआन और रयाल में दो साल का अंतर हैं और रितेश और जेनेलिया अक्सर अपने बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।

रितिक रोशन और सुजैन ख़ान के बेटे रिदान और रेहान भी बॉलीवुड स्टार किड्स सिब्लिंग्स की इस लिस्ट का हिस्सा हैं। रेहान और रिदान बहुत ही एक्टिव बच्चे हैं और अपने पिता के साथ अक्सर एडवेंचर ट्रिप पर जाते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के जाने के बाद पहला जन्मदिन कुछ ऐसे मनाया बोनी कपूर ने, बच्चों ने की पूरी तैयारी

chat bot
आपका साथी