जब शादी के बाद काजोल से बात कराने के लिए तनुजा ने अजय के सामने रखी थी ये बड़ी शर्त, जानें क्या था पूरा माजरा

तनुजा ने कई दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया है। लीड एक्ट्रेस से लेकर मां तक के रोल को तनुजा ने पर्दे पर बखूबी निभाया है। अपनी आंखों से अभिनय करने वाली तनुजा का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 23 सितंबर 1943 को हुआ था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:32 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:32 AM (IST)
जब शादी के बाद काजोल से बात कराने के लिए तनुजा ने अजय के सामने रखी थी ये बड़ी शर्त, जानें क्या था पूरा माजरा
Photo Credit : tanuja with kajol and ajay devgn mid day

नई दिल्ली, जेएनएन। अपने जमाने की बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार तनुजा की एक्टिंग के लोग आज भी दीवाने हैं। तनुजा ने कई दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया है। लीड एक्ट्रेस से लेकर मां तक के रोल को तनुजा ने पर्दे पर बखूबी निभाया है। अपनी आंखों से अभिनय करने वाली तनुजा का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 23 सितंबर, 1943 को हुआ था। आज वह 78 साल की हो गई हैं। तनुजा की जोड़ी 60 और 70 के दशक में संजीव कुमार, धर्मेंद्र और राजेश खन्ना के साथ काफी पॉपुलर रही। तनुजा ने अपने करियर में 'मैम दीदी', 'चांद और सूरज', 'मेरे जीवन साथी' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। तनुजा की तरह ही उनकी बेटी काजोल और दमाद यानी एक्टर अजय देवगन इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। आज हम आपको तनुजा के जन्मदिन पर काजोल और अजय से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं..

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

तनुजा साल 2012 में रवीना टंडन के टॉक शो 'इट्स माई लाइफ फ्रॉम द ईयर' में हिस्सा लिया था। इस दौरान तनुजा के साथ उनकी दोनों बेटियां काजोल-तनीषा और दामाद अजय देवगन भी मौजूद थे। इस दौरान सभी ने कई सारी बातें शेयर की थी। इस दौरान शो में तनुजा ने उस दिन के बारे में बताया जब काजोल ने उन्हें अजय के बारे में बताया था। तनुजा ने बताया, 'एक दिन काजोल उनके पास आईं और बोला किय मां मैं प्यार में हूं। तो मैंने पूछा, कौन हैं वो?' इस प काजोल ने कहा, 'मां आपको उसकी आंखें देखनी चाहिए थी आपको। वह अजय हैं। मैं उनसे प्यार करती हूं।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

इसके बाद तनुजा ने आगे किस शर्त पर अजय ने उन्हें मां बोलना शुरू किया था। उन्होंने बताया था, 'अजय शादी के बाद भी उन्हें मां या मॉम नहीं कहते थे, इसी वजह से उन्होंने एक बार अजय को उनकी बेटी काजोल से फोन पर बात करवाने के लिए मना कर दिया था। तनुजा ने कहा था कि, ‘शादी के बाद एक बार अजय ने घर पर फोन किया और कहा था, ‘हैल्लो, मैं काजोल से बात कर सकता हूं।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

उस वक्त काजोल और अजय की शादी को करीब तीन साल हो गए थे। बावजूद इसके अजय, तनुजा को मां कहकर नहीं बुलाते थे। ये बात से तनुजा को काफी बुरी लगती थी। इसलिए उन्होंने अजय के सामने शर्त रखी कि जबतक वह उन्हें 'मां' या 'तनुजा जी' नहीं कहेंगे, तब तक वह काजोल से उनकी बात नहीं कराएंगी। ये सुनते ही अजय ने बहुत मासूमियत से कहा था, मॉम आप मेरी बात करवा दीजिए।'

chat bot
आपका साथी